नई दिल्ली, जुलाई 6। बीते कुछ महीनों में कई शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। ऐसे कई शेयर हैं, जिन्होंने निवेशकों का पैसा कुछ ही महीनों में कई गुना कर दिया। ऐसे शेयरों से निवेशकों की संपत्ति में भारी बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा कई अन्य शेयरों ने महीने भर में निवेशकों को 80-90 फीसदी तक रिटर्न दिया है और उनमें आगे भी तगड़ा रिटर्न देने की क्षमता है। ऐसा ही एक शेयर है एचएफसीएल। इस शेयर ने निवेशकों को बीते सिर्फ 1 महीने में 98 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। जानते हैं इस कंपनी की पूरी डिटेल।
1 महीने में तगड़ा रिटर्न
आज के कारोबार में एचएफसीएल का शेयर 95.70 रु तक गया है। ये इसके पिछले 52 हफ्तों का सबसे ऊंचा स्तर है। एक महीने पहले ये शेयर 48.2 रु के स्तर पर था। यानी इस शेयर से निवेशकों को 98.54 फीसदी रिटर्न मिला है। एचएफसीएल ने अपने निवेशकों की दौलत को एक महीने में ही करीब दोगुना कर दिया है। एचएफसीएल की मार्केट कैपिटल इस समय करीब 11,732 करोड़ रु है।
कहां तक जा सकता है ये शेयर
एचएफसीएल का मौजूदा स्तर 91 रु के करीब है। जबकि इस शेयर के लिए एक टार्गेट 125 रु का भी है। यानी मौजूदा स्तरों से ये करीब 37 फीसदी मुनाफा करा सकता है। एचएफसीएल लिमिटेड का पुराना नाम हिमाचल फ्यूचरिस्टिक कम्युनिकेशंस लिमिटेड है। ये एक पब्लिक लिस्टेड टेलीकॉम कंपनी है। यह 1987 से कारोबार कर रही है। एचएफसीएल विनिर्माण, अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) और टर्नकी सॉल्यूशंस सेगमेंट में कारोबार करती है।
शानदार रहे नतीजे
एचएफसीएल के मार्च तिमाही के नतीजे शानदार रहे। 2021 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी की शुद्ध बिक्री 1,391.40 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 109.8% अधिक है। पिछले साल की मार्च तिमाही में इसकी शुद्ध बिक्री 663.19 करोड़ रु रही थी। वहीं इसका मुनाफा 84.68 करोड़ रुपये रहा। इसका मुनाफा पिछले साल समान तिमाही में रहे 5.76 करोड़ रु से 1370.14% अधिक रहा।
तीन महीनों में तगड़ा रिटर्न
एचएफसीएल ने बीते तीन महीनों में निवेशकों को काफी तगड़ा रिटर्न दिया है। तीन महीने पहले ये शेयर 25.65 रु पर था। अगर इसकी तुलना 95.7 रु के 52 हफ्तों के शिखर से की जाए तो निवेशकों को 273 फीसदी रिटर्न मिला है। यानी इस शेयर ने निवेशकों के 1 लाख रु को तीन महीनों में 3.73 लाख रु बना दिया है। इतना रिटर्न आपको कहीं और से नहीं मिल सकता।
6 महीनों और 1 साल में रिटर्न
एचएफसीएल ने 6 महीनों में भी भारी रिटर्न दिया है। बीते 6 महीनों में यह शेयर 26.75 रु से 95.7 रु पर पहुंचा है। यानी निवेशकों को इस शेयर से 257 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। बात करें 1 साल की तो एचएफसीएल ने निवेशकों की दौलत 6 गुना कर दी है। 1 साल में निवेशकों को इस शेयर से 533 फीसदी से अधिक रिटर्न मिला है। यानी अगर किसी ने एक साल पहले एचएफसीएल के शेयरों में 1 लाख रु का निवेश किया हो तो उसकी निवेश राशि आज के समय 6.33 लाख रु हो गयी होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
