IPO Alerts: आईपीओ बाजार में एक बार फिर हलचल मचने वाला है. मेन बोर्ड पर अगले हफ्ते हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज का आईपीओ खुलने के लिए तैयार है. कंपनी ने पब्लिक इश्यू के लिए प्राइस बैंड भी फिक्स कर दिया है. इसमें 674 से 708 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड फिक्स किया गया है. रिटेल निवेशकों को कम से कम एक लॉट के लिए बोली लगाना होगा, जिसमें 21 शेयर मिलेंगे. आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 12 फरवरी से खुल जाएगा. रिटेल निवेशक 14 फरवरी तक आईपीओ में बोली लगाने सकते हैं.
हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज का आईपीओ
हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में फ्रेश शेयर नहीं जारी किए जाएंगे. यह ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस है, जिसमें प्रोमोटर्स और मौजूदा निवेशक हिस्सा बिक्री करेंगे. इसके तहत 1 रुपए के फेस वैल्यू पर 12,35,87,570 शेयर जारी किए जाएंगे. ओएफएस के जरिए कंपनी की योजना 8,750 करोड़ रुपए जुटाने की है.
ओएफएस में प्रोमोटर सीए मैगनम होल्डिंग्स की ओर से हिस्सा बिक्री होगी, जोकि कार्लाइल ग्रुप इंक की सब्सिडियरी कंपनी है. यह एक अमेरिकी मल्टीनेशनल इनवेस्टमेंट फर्म है. ओएफएस का साइज पहले 9950 करोड़ रुपए था, जिसे घटाकर 8750 करोड़ रुपए कर दिया गया है. बता दें कि हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज में प्रोमोटर सीए मैगनम होल्डिंग्स की 95.03 फीसदी हिस्सेदारी है.
BSE और NSE पर कब होगी लिस्टिंग
रिटेल निवेशकों से पहले 11 फरवरी को आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए खुलेगा. प्री-आईपीओ में एंकर इनवेस्टर्स बोली लगाएंगे. शेयरों का अलॉटमेंट 17 फरवरी को हो सकता है. जबकि डीमैट अकाउंट में शेयरों का क्रेडिट 18 फरवरी को होगा. फिर 19 फरवरी को शेयर एनएसई और बीएसई पर लिस्ट हो सकता है.

हेक्सावेयर टेक आईपीओ के लिए मैनेजर्स
हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज आईपीओ को कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, जेपी मॉर्गन इंडिया, एचएसबीसी सिक्योरिटीज और कैपिटल मार्केट्स (इंडिया) और आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज बुकरनिंग लीड मैनेजर्स हैं.
हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज का कारोबार
हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज का कारोबार 6 सेगमेंट है, जिसमें फाइनेंशियल सर्विसेज, हेल्थकेयर एंड इंश्योरेंस, मैन्युफैक्चरिंग एंड कंज्युमर, हाई-टेक एंड प्रोफेशनल्स सर्विसेज, बैंकिंग और ट्रैवल एंड ट्रांसपोर्टेशन शामिल हैं. फाइनेंशियल ईयर 2024 के लिए नेट प्रॉफिट 997.6 करोड़ रुपए और रेवेन्यू 10380.3 करोड़ रुपए रही. फाइनेंशियर ईयर 2025 के पहले हाफ में नेट प्रॉफिट 6 फीसदी बढ़कर 853.3 करोड़ रुपए रहा. रेवेन्यू भी 13.6 फीसदी बढ़कर 8820 करोड़ रुपए रही.
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
