नयी दिल्ली। देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो इलेक्ट्रिक का टार्गेट अगले तीन सालों में देश भर में 20,000 से अधिक मैकेनिकों को ट्रेन करना है। ये वे मैकेनिक होंगे, जो रोडसाइड सर्विस देते हैं। हीरो इलेक्ट्रिक का मकसद इस ट्रेनिंग प्रोग्राम से उन ग्राहकों की हर समस्या को निपटाने का है, जो ग्रीन मोबिलिटी यानी इलेक्ट्रिक व्हीकल में रुचि दिखा रहे हैं। यह किसी के लिए भी बिजनेस का मौका हो सकता है। आप भी इस प्रोग्राम में ट्रेनिंग लेकर अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
अब तक 4000 मैकेनिक को ट्रेनिंग
गुरुग्रम स्थित हीरो इलेक्ट्रिक ने पिछले वित्त वर्ष 2020-21 में लगभग 53,000 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री की। कंपनी का लक्ष्य अगले दो सालो में देश भर में लगभग 20,000 चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का भी है, ताकि चार्जिंग की समस्या को कम किया जा सके। कंपनी ने अब तक 4,000 मैकेनिकों को प्रशिक्षित किया है और लगभग 1,500 चार्जिंग प्वाइंट स्थापित किए हैं।
शानदार है इलेक्ट्रिक वाहनों का फ्यूचर
हीरो इलेक्ट्रिक के प्रबंध निदेशक नवीन मुंजाल के अनुसार आने वाले सालों में देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट तेजी से ग्रोथ हासिल के लिए तैयार है। इसलिए कंपनी विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में अपनी क्षमता को और बेहतर करने के लिए आगे बढ़ रही है। इस समय देश भर में हीरो इलेक्ट्रिक के 600 डीलर और सब-डीलर हैं। नवीन के अनुसार ग्राहकों के करीब होने और उनकी दिन-प्रतिदिन की आवश्यकताओं का ध्यान रखने के लिए कंपनी रोडसाइड मैकेनिकों को ट्रेनिंग दे रही है।
कंपनी बढ़ाएगी उत्पादन क्षमता
हीरो इलेक्ट्रिक अपनी उत्पादन क्षमता भी बढ़ा रही है। इस समय कंपनी की उत्पादन क्षमता लगभग 75,000 यूनिट सालाना है। मगर कंपनी का टार्गेट इस वर्ष क्षमता का विस्तार तीन लाख इकाइयों तक बढ़ाने का है। हीरो इलेक्ट्रिक के ट्रेनिंग कार्यक्रम में हिस्सा लेकर आप अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं और तगड़ी कमाई कर सकते हैं। आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहनों का कारोबार बहुत बढ़ने वाला है।
हर साल बनाएगी 10 लाख वाहन
अगले साल कंपनी दूसरे प्लांट पर ध्यान देगी, जिससे अगले कुछ वर्षों में इसकी कुल उत्पादन क्षमता 10 लाख यूनिट प्रतिवर्ष के करीब पहुंच जाएगी। हीरो इलेक्ट्रिक का इस समय लुधियाना में एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है। इसके अलावा होसुर (कर्नाटक) और पटना (बिहार) में दो बड़े डिस्ट्रिब्यूशन सेंटर हैं।
इन राज्यों में हीरो इलेक्ट्रिक का दबदबा
हीरो इलेक्ट्रिक के मुख्य मार्केट में उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक शामिल हैं। यहां तक कि जम्मू-कश्मीर भी कंपनी के लिए एक मजबूत बाजार बना हुआ है। कंपनी अब अपने बी2बी बिजनेस वर्टिकल को बढ़ाने के लिए काफी प्रयास कर रही है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
