नई दिल्ली, सितंबर 29। हीरो मोटोकॉर्प ने घोषणा की है कि इसने भारतीय बाजार में अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों में बदलाव किया है। लेटेस्ट बदलाव से हीरो की स्प्लेंडर सहित सभी मोटरसाइकिलें महंगी हो गयी हैं। स्प्लेंडर भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। कीमतों में बढ़ोतरी के अलावा मोटरसाइकिल में कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है। कंपनी की बाइकों और स्कूटरों की नयी कीमतें 20 सितंबर से पहले ही लागू हो चुकी हैं। कंपनी का कहना है कि कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की कीमतों में बढ़ोतरी की गयी है। यहां हम आपको स्प्लेंडर के सभी मॉडलों के दाम बताएंगे।
कितनी बढ़ाई कीमत
हीरो के स्कूटर और मोटरसाइकिल 175 रु से 3,350 रु महंगे हुए हैं। ये कीमत मॉडल और वेरिएंट पर निर्भर है। कीमतों में सबसे कम वृद्धि हीरो एचएफ डीलक्स पर देखी गई है, जबकि एक्स्ट्रीम 160आर, एक्स्ट्रीम 200एस, एक्सपल्स 200 और एक्सपल्स 200टी की कीमतों में सबसे अधिक वृद्धि हुई है। हीरो की बाकी मोटरसाइकिल रेंज पर 1700 रु तक की बढ़ोतरी हुई है। स्कूटरों पर 800 रु से 1650 रु तक की बढ़ोतरी हुई है। सबसे कम बढ़ोतरी डेस्टिनी 125 पर हुई है, जबकि हीरो मेस्ट्रो एज (फेसलिफ्ट मॉडल, प्रिज्मेटिक + कनेक्टेड वेरिएंट) पर सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई है।
ये हैं नये मॉडलों के दाम
स्प्लेंडर आईस्मार्ट ड्रम/अलॉय की कीमत अब 69,650 रु होगी, जो अभी तक 68,650 रु थी। इसी तरह स्प्लेंडर प्लस सेल्फ/ड्रम/अलॉय की कीमत 67,160 रु है, जो अब तक 66,050 रु थी। आपको बता दें कि स्प्लेंडर प्लस सेल्फ/ड्रम/अलॉय/आई3एस की कीमत अब 68,360 रु है, जो अभी तक 67,210 रु थी। स्प्लेंडर प्लस ब्लैक एंड एक्सेंट सेल्फ/ड्रम/अलॉय का दाम अब 68,860 रु है। इसका अभी तक का दाम 67,260 रु था।
जानिए कुछ और मॉडलों की नयी कीमत
सुपर स्प्लेंडर ड्रम/अलॉय की कीमत अब 73,900 रु होगी, जो अभी तक 72,600 रु थे। सुपर स्प्लेंडर डिस्क/अलॉय के दाम अब 77,600 रु होंगे, जो अभी तक 75,900 रु थे। हीरो स्प्लेंडर के कुछ मॉडलों के दाम नहीं बदले हैं। इनमें स्प्लेंडर आईस्मार्ट डिस्क/अलॉय की कीमत पहले की तरह 72,350 रु पर बरकरार रहेगी। वहीं स्प्लेंडर प्लस किक/ड्रम/अलॉय की कीमत 64,850 रु और स्प्लेंडर प्लस 100 मिलियन संस्करण का दाम 70,710 रु ही रहेगा।
स्प्लेंडर का नया एडिशन
इस साल की शुरुआत में, कंपनी ने अपने स्प्लेंडर प्लस और पैशन प्रो मॉडल के स्पेशल 100 मिलियन संस्करण पेश किए थे। इसका स्प्लेंडर प्लस 97.2 सीसी, सिंगल-सिलेंडर इंजन के साथ आता है, जो 7.9 बीएचपी और 8.05 एनएम का टॉर्क डिलीवर करता है। दूसरी ओर, हीरो पैशन प्रो में 113 सीसी, सिंगल-सिलेंडर मोटर है जो 9 बीएचपी और 9.89 एनएम का टॉर्क पैदा करता है।
सबसे अधिक बिकने वाली बाइक
हीरो स्प्लेंडर (स्प्लेंडर+, स्प्लेंडर+ ब्लैक एंड एक्सेंट, और स्प्लेंडर आईस्मार्ट) की अगस्त 2021 में कुल 2,18,516 इकाइयां बिकीं। पिछले साल इसी महीने में इसकी बिक्री 1,77,811 इकाई रही थी। यानी साल दर साल आधार पर अगस्त महीने में हीरो स्प्लेंडर की बिक्री में 22.89 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी। हीरो एचएफ डीलक्स की अगस्त 2021 में कुल बिक्री में 35.33 प्रतिशत की भारी गिरावट आई और इसकी 1,14,575 इकाइयां बिकीं। इस मोटरसाइकिल की अगस्त 2020 में 1,77,168 इकाइयां बिकी थीं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications