Hero Diwali Pre-Booking Offer : फेस्टिव सीजन पूरे जोरों पर है। दिवाली आने वाली है। त्यौहारों के इन मौकों पर वाहनों की बिक्री जम कर होती है। हर साल इस समय वाहनों की बिक्री पूरे देश भर में बढ़ जाती है। इसकी एक वजह होती है सारी वाहन कंपनियों की तरफ से पेश किए जाने वाले ऑफर। इस समय भी कई वाहन कंपनियां कई प्रकार के ऑफर ग्राहकों के लिए पेश कर रही हैं। इन कंपनियों में देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प भी शामिल है। जानते हैं कि इसने कौन कौन से ऑफर अपने ग्राहकों के लिए पेश किए हैं।
बिना ब्याज के लोन
हीरो ने अपनी गाड़ियों की खरीदारी करने वालों के लिए शोरूमों में ही बिना ब्याज के लोन की सुविधा उपलब्ध करा दी है। इससे खरीदारी करने वाले भारी ब्याज दरों से छुटकारा पा सकते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 महीने के लिए लोन लेने वाले लोगों को कोई ब्याज नहीं देना। साथ ही आप आसान किस्तों में अपनी पसंदीदा दोपहिया वाहन खरीद सकते हैं।
1 साल का इंश्योरेंस मुफ्त
इतना ही नहीं इससे अगला ऑफर आपके लिए और भी फायदेमंद हो सकता है। हीरो की अभी गाड़ी खरीदने पर आपको 1 साल का इंश्योरेंस देगी और वो भी फ्री। यानी आपको इंश्योरेंस का कोई अतिरिक्त पैसा नहीं देना। वैसे भी अब सभी गाड़ियों का इंश्योरेंस अनिवार्य है।
2 साल में 7 मुफ्त सर्विसिंग
हीरो मोटोकॉर्प ने जो अन्य ऑफर पेश किए हैं, उनमें 2 साल में 7 मुफ्त सर्विसिंग का फायदा शामिल है। इस फ्री सर्विस ऑफर के तहत गाड़ी के पार्ट का भी मेंटेनेंस होगा। इस फ्री सर्विस में जो सबसे बेहतर बेनेफिट है, वो ये कि वाहन का इंजन ऑयल भी कंपनी की तरफ से ही बदला जाएगा। इसके लिए भी कंपनी आपसे कोई अतिरिक्त पैसा नहीं लेगी।
5 साल की वारंटी
हीरो मोटोकॉर्प आपको अपने दिवाली ऑफर के तहत 5 साल की वारंटी भी देगी। इससे आप बिना टेंशन गाड़ी चला सकेंगे। वहीं आप पुरानी गाड़ी को एक्सचेंज करके हीरो की नयी गाड़ियों पर 3000 रु का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है। साथ ही 4000 रु का गुडलाइफ वाउचर भी दिया जाएगा।
क्या है गुडलाइफ वाउचर
4000 रु का गुडलाइफ वाउचर आपके काफी काम आएगा। इस वाउचर से आप हीरो के किसी भी सर्विस सेंटर से गाड़ी में एक्सेसरीज लगवा सकेंगे। साथ ही गाड़ी धुलवा सकेंगे। या आप अपनी गाड़ी में नाइट्रोजन फिल करा सकते हैं। आपको पर्सनल इंश्योरेंस भी मुफ्त मिलेगा।
कब तक है ऑफर
आप इस ऑफर का फायदा 21 अक्टूबर तक ले सकते हैं। वहीं इस दिवाली प्री बुकिंग ऑफर में किए गए वाहन की डिलिवरी 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर के बीच की जाएगी। फिर बुकिंग पर निश्चित रूप से उपहार भी मिलेगा। यानी कहा जा सकता है कि एक वाहन खरीदने पर आप पर ऑफर्स की बारिश होगी। हीरो मोटोकॉर्प देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी है। भारत में हीरो बाइक्स की कीमत 53,468 रुपये से शुरू होती है, जो कि सबसे सस्ते मॉडल हीरो एचएफ 100 की कीमत है। हीरो की सबसे महंगी बाइक एक्सपल्स 200 है जिसकी कीमत 1.52 लाख रुपये है। हीरो के सबसे लोकप्रिय मॉडलों में स्प्लेंडर प्लस (71,176 रुपये), एचएफ डीलक्स (60,308 रुपये), पैशन प्रो (74,408 रुपये) शामिल हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
