नयी दिल्ली। भारत में मोटरसाइकिलों की बहुत अच्छी मांग रहती है। इनमें हीरो मोटोकॉर्प की मोटरसाइकिलें सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। मगर पिछले कुछ समय में हीरो सहित बाकी मोटरसाइकिल कंपनियों ने अपने वाहनों को बीएस-6 में अपडेट किया है। इसके अलावा दूसरे तरीकों से बढ़ी लागत के कारण मोटरसाइकिलों की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इससे मध्य वर्ग के लोगों के लिए नई मोटरसाइकिल खरीदना थोड़ा मुश्किल हो गया है। अगर आपके सामने भी महंगी मोटरसाइकिल की दिक्कत है तो परेशान न हों। हम आपके सामने ऐसा ऑप्शन लेकर आए हैं, जहां से आप स्मार्टफोन की कीमत पर मोटरसाइकिल खरीद सकते हैं। आज के समय में 30000 रु का स्मार्टफोन कोई बड़ी बात नहीं है। मगर आपको इतनी ही कीमत पर मोटरसाइकिल मिल सकती है। आइए जानते हैं कहां और कैसे।
यहां मिलती हैं सस्ते में सैकंड हैंड मोटरसाइकिलें
आपको बहद सस्ते दामों में सैकंड हैंड मोटरसाइकिल मिल सकती हैं। इनकी कीमत नई मोटरसाइकिल के मुकाबले आधे से भी कम होती है। पर ऐसा नहीं है कि आपको ये मोटरसाइकिलें खराब कंडीशन में मिलें। ये मोटरसाइकिलें अच्छी कंडीशन में होंगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Droom नाम की एक कमर्शियल वेबसाइट है, जिस पर सैकंड हैंड कारें और मोटरसाइकिलें उपलब्ध होती हैं। आप सीधे यहां से ये वाहन खरीद सकते हैं। इस समय यहां हीरो की 3 मोटरसाइकिलें बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। आइए जानते हैं उनकी कीमत और बाकी डिटेल।
हीरो पैशन प्रो
हीरो की सबसे अधिक पसंद की जाने वाली मोटरसाइकिलों में पैशन प्रो शामिल है। Droom पर पैशन प्रो का 2013 का मॉडल बिक्री के लिए मौजूद है। ये मोटरसाइकिल सिर्फ 23 हजार किमी चली है। अच्छी बात ये है कि इसे इसका पहला मालिक बेच रहा है। यानी से मोटरसाइकिल सिर्फ एक ही खरीदार के पास रही है। हीरो पैशन प्रो के इस सैकंड हैंड मॉडल की कीमत 30,000 रु है। वैसे नई पैशन प्रो का दाम 65,740 रु है।
हीरो एचएफ डीलक्स
हीरो एचएफ डिलक्स का सैकंड हैंड मॉडल भी बिकवाली के लिए मौजूद है। उपलब्ध मोटरसाइकिल 23 हजार से किमी से कुछ अधिक चली है। इस मोटरसाइकिल को भी पहला मालिक बेच रहा है। हीरो एचएफ डीलक्स का 2017 मॉडल उपलब्ध है, जिसका दाम 32,000 रु रखा गया है। इस नई मोटरसाइकिल की कीमत वैसे 48,000 रु है।
हीरो स्प्लेंडर आईस्मार्ट
हीरो मोटोकॉर्प की देश की सबसे बड़ी दोपहिया गाड़ियां बनाने वाली कंपनी है। हीरो की जिस तीसरी मोटरसाइकिल का सैकंड हैंड मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है वो है हीरो स्प्लेंडर आईस्मार्ट। इस मोटरसाइकिल का भी 2017 मॉडल बेचा जा रहा है। मोटरसाइकिल का पहला मालिक ही इसे बेच रहा है। मौजूद मोटरसाइकिल 7,830 किलोमीटर तक चली है। इस सैकंड हैंड मोटरसाइकिल की कीमत 35,000 रु है। वैसे नई हीरो स्प्लेंडर आईस्मार्ट की कीमत 65,700 रु है।
सभी मोटरसाइकिलें दिल्ली की
ये उपलब्ध मोटरसाइकिलें दिल्ली की हैं। एक बात का ध्यान रखें कि इन मोटरसाइकिलों को खरीदने से पहले इनकी कंडीशन जांच लें। साथ ही डॉक्यूमेंट्स भी अच्छे से चेक कर लें। सस्ती मोटरसाइकिल खरीदने का ये एक अच्छा मौका है। Droom पर आपको और भी बहुत से ऑप्शन मिल जाएंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
