Hero MotoCorp: आज दिल्ली पुलिस ने हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल और तीन अन्य अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है। इन पर जालसाजी का आरोप लगा है। इस खबर का असर कंपनी के शेयर पर देखने को मिल रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एफआईआर दर्ज होने की खबर आने के बाद आज मोटोकॉर्प के शेयर में बीएसई और एनएसई दोनों पर गिरावट दिख रही है।

हीरो मोटोकॉर्प का शेयर आज यानी सोमवार 9 अक्टूबर 2023 को बीएसई पर 2 बजे 2.77 फीसदी की गिरावट के साथ 2950.25 रु के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। वही, अगर हम एनएसई पर बात करें तो फिर इसका शेयर एनएसई पर 2.83 फीसदी की गिरावट के साथ 2952.60 रु कर स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
आज इसके शेयर की शुरुआत एनएसई पर 3021.10 के स्तर पर हुई थी। वही, अगर हम बीएसई की बात करें तो फिर आज बीएसई पर हीरो मोटोकॉर्प के शेयर की शुरुआत 3034.95 रु के स्तर पर हुई थी।
अगर हम इस कंपनी के शेयर के 52 हफ्ते के उच्चतर और निचला स्तर देखे तो बीएसई पर इसका पिछले 52 हफ्ते का उच्चतर स्तर 3242.85 रु है। वही, इसके कंपनी के पिछले 52 सप्ताह के निचले स्तर की बात करें तो निचला स्तर 2,246.75 रु है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इससे पहले अगस्त के महीने में प्रवर्तन निदेशालय ने हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन के घर पर छापेमारी की थी। सीएनबीसी टीवी 18 की एक खबर के मुताबिक, तब सूत्रों की तरफ से बताया गया था कि ईडी ने हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत केस दर्ज किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईडी की तरफ से यह ये छापेमारी वित्तीय गड़बड़ी के मामले में की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पवन मुंजाल के करीबी से अघोषित फॉरेन करेंसी मिली थी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
