मोटरसाइकिल खरीदने का मन बना रहे है तो जल्दी खरीद लें, क्योंकि अगले महीने से लेना महंगा पड़ेगा। कारों के बाद अब मोटरसाइकिल भी महंगी होने लगी है।
नई दिल्ली: मोटरसाइकिल खरीदने का मन बना रहे है तो जल्दी खरीद लें, क्योंकि अगले महीने से लेना महंगा पड़ेगा। कारों के बाद अब मोटरसाइकिल भी महंगी होने लगी है। जी हां दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी मोटरसाइकिलों के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है। ऐसे में मार्च महीना तक ही सस्ते में खरीदने का अवसर मिलेगा। बता दें कि कंपनी 1 अप्रैल, 2021 से मोटरसाइकिल और स्कूटर की कीमतें बढ़ाएगी। कीमतों में बढ़त्तोरी की वजह हीरो मोटोकॉर्प ने बताया कि कच्चे माल के दाम बढ़ने के असर को कम करने के लिए कीमतें बढ़ाना जरूरी हो गया है।

1.70 लाख रु में खरीदें 3 लाख रु वाली मारुति की ये कार, जल्दी करें फायदे में रहेंगे
2500 रु तक बढ़ेंगे मोटरसाइकिल और स्कूटर की कीमतें
1 अप्रैल, 2021 से मोटरसाइकिल और स्कूटर की कीमतें बढ़ाएगी।
हीरो मोटोकॉर्प की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि कई स्तरों के दोपहिया वाहनों की कीमतों में 2500 रुपये तक की बढ़ोतरी की जाएगी। किस बाइक या स्कूटर में कितनी बढ़ोतरी होगी ये मॉडल और बाजार विशेष पर निर्भर होगा। हीरो मोटोकॉर्प ने कहा कि कंपनी लागत बचत कार्यक्रम को आगे बढ़ा रही है, ताकि ग्राहकों पर कम से कम असर हो।
महंगी होगी मारुति की कारें
आपको बता दें कि इसके पहले देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति ने अपनी कारों के दाम 1 अप्रैल से बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी ने भी महंगे कच्चे माल के दबाव का हवाला दिया है। कंपनियों ने कहा है कि बीते कई दिनों महंगे कच्चे माल की वजह से हम पर दबाव था, इसलिए कीमतें बढ़ाना हमारी मजबूरी है। हालांकि कीमतों में कितना इजाफा किया जाएगा इसे लेकर अबतक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें
एक अप्रैल से निसान की कारें होंगी महंगी
निसान इंडिया मोटर ने निसान और डेटशन के सभी कार मॉडलों की कीमत में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। वहीं कंपनी के अनुसार, बढ़ी हुई कीमतें एक अप्रैल 2021 से लागू होंगी। निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने कहा कि ऑटो कंपोनेंट की कीमतों में निरंतर बढ़ोतरी हुई है, और हमने पिछले कुछ महीनों में इस बढ़ोतरी को समाहित करने की कोशिश की है। अब हम सभी निसान और डैटसन मॉडलों में अपनी कीमतों में बढ़ोतरी करने के लिए विवश हैं। श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि कीमत में बढ़ोतरी मॉडल और वैरिएंट के अनुसार की गई है। इस बात की भी जानकारी दी कि हर वैरिएंट की दामों में अलग-अलग बढ़ोतरी की जा रही है, लेकिन अभी भी भारतीय ग्राहकों को बेस्ट वैल्यू प्रपोजिशन उपलब्ध कराया जा रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
