Hero MotoCorp Share News: आपको बताते चलें की पिछले 6 महीने के अंदर हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में 40 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। हालांकि की कई लोग अभी भी इस कंपनी के शेयर के भविष्य को लेकर चिंतित है। हालांकि 77,756.10 करोड़ रुपए मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली इस कंपनी शेयर में पैसा लगाने को लेकर अगर आप कंफ्यूज हैं, तो यह आर्टिकल जरूर देखें। गौरतलब है कि ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल की रिसर्च के बाद ब्रोकरेज ने इस स्टॉक को 'बाय' रेटिंग दी है।
आपको बताते चलें की मोतीलाल ओसवाल ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में कंपनी के मुख्य प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में सुधार की बात कही है। रिपोर्ट के मुताबिक हीरो मोटोकॉर्प ने पीएम और इलेक्ट्रिक व्हीकल में विस्तार करने की बेहतरीन तरीके से प्लान की गई रणनीति तैयार की है। इससे हीरो मोटोकॉर्प टू व्हीलर ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर के तौर पर बेहतर स्थिति में सामने आ रहा है।

आज के शेयर का हाल
आज यानी 18 दिसंबर 2023 को हीरो मोटोकॉर्प के शेयर बाजार बंद होने तक 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3890 रुपए की कीमत पर कारोबार कर रहे थे। बात की जाए पिछले 6 कारोबारी महीनों की तो इस कंपनी के शेयर ने 40 परसेंट तक की ग्रोथ के साथ अपने इन्वेस्टर के पैसों को जबरदस्त तरीके से बढ़ाया है।
अगर बात की जाए पिछले 52 हफ्ते के उच्चतम और निचले स्तर की तो, पिछले 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 3948.60 रुपए के आसपास रहा है। वहीं निचला स्तर 2246 रुपए रहा है।
अगर हम बात करते हैं पिछले पांच कारोबारी दिनों की तो, इस कंपनी के शेयर ने अपने यूजर्स को 3.21 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले तीन महीना के अंदर कंपनी के स्टॉक में लगभग 25 प्रतिशत तक की तेजी देखी गई है।
कितनी रखी है टार्गेट प्राइस
हीरो मोटोकॉर्प अपने प्रीमियम और इलेक्ट्रिक व्हीकल की श्रेणी में विस्तार करने को लेकर एक योजना बद्ध रणनीति तैयार कर चुकी है। कंपनी की बेहतरीन परफॉर्मेंस को देखते हुए इस ब्रोकरेज ने इस शेयर की टार्गेट प्राइस को पढ़कर 4,480 रुपए प्रति शेयर दिया है। इसके साथ ही इस स्टॉक के लिए बाय रेटिंग दी है।
वाहनों की बिक्री में दर्ज की गई रिकॉर्ड तेजी
हीरो मोटोकॉर्प द्वारा जारी किए गए आंकड़ों का जिक्र अपनी रिपोर्ट में करते हुए मोतीलाल ओसवाल ने बताया है कि नवंबर महीने में फेस्टिव सीजन के दौरान हीरो मोटोकॉर्प के दो पहिया वाहनों की मांग में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। 33 दिनों के टाइम पीरियड में रिकॉर्ड तोड़ 22 लाख यूनिट गाड़ियां बेची गई है। एनुअल बेसिस पर यह ग्रोथ 22 प्रतिशत से भी ज्यादा की है। आमतौर पर फेस्टिव सीजन के बाद बिक्री में कमी देखी जाती है, लेकिन इस बार वेडिंग फंक्शन की वजह से गाड़ियों की डिमांड में बढ़ोतरी का ग्राफ नीचे आता नहीं दिख रहा है।
ब्रोकरेज फर्म के अनुसार हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड को जबरदस्त फायदा हो सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कंपनी ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्यों में कंपनी की मौजूदगी तो बरकरार है ही साथ ही वाहनों की बिक्री भी जबरदस्त तेजी के साथ हो रही है। अगर बात की जाए मार्केट शेयर की तो राजस्थान में कंपनी का मार्केट शेयर 58 प्रतिशत के आसपास है। यह मध्य प्रदेश में 42 प्रतिशत और बिहार में 45 प्रतिशत है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में यह हिस्सेदारी 54 प्रतिशत तक की है।
डिस्क्लेमर: यह सलाह ब्रोकरेज फर्म के द्वारा दी गई है। शेयर मार्केट में शामिल जोखिम को समझते हुए आप किसी भी शेयर में पैसे लगाने से पहले किसी पेशेवर की सलाह जरूर लें।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
