अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आपके लिए जरूरी सूचना है. आज 8 मई को शेयर बाजार बंद होने से पहले ऑटो सेक्टर की एक कंपनी ने खुशखबरी दे दी है. इससे निवेशकों को एक झटके में ही 2000% का मुनाफा हो जाएगा. क्योंकि दिग्गज ऑटो कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए. रिजल्ट्स के साथ डिविडेंड का भी ऐलान हुआ. इसके निवेशकों को तगड़ा डिविडेंड मिलेगा. खास बात ये है कि दमदार नतीजों के दम पर शेयर कमजोर बाजार में भी करीब सवा 3 फीसदी ऊपर बंद हुआ है. BSE पर शेयर का भाव 4624.35 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. जबकि शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ है.
एक शेयर पर 2000% की कमाई!
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE पर फाइलिंग में हीरो मोटोकॉर्प ने डिविडेंड की सूचना दी है. कंपनी ने बताया कि 8 मई को बोर्ड मीटिंग हुई. बोर्ड ने 2000 फीसदी के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. इसके तहत शेयरहोल्डर्स को 2 रुपए के फेस वैल्यू पर 40 रुपए प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देगा. हालांकि, अभी सालाना बैठक में शेयरहोल्डर्स से फाइनल डिविडेंड को मंजूरी मिलना बाकी है. AMG में डिविडेंड को मंजूरी मिलते ही 30 दिन के भीतर रकम शेयर होल्डर्स को मिल जाएगी.

हीरो मोटोकॉर्प ने बाजार को दी जानकारी में बताया कि FY24 के लिए कुल 7000 फीसदी के डिविडेंड को मंजूरी दी है, जिसमें अंतरिम और स्पेशल डिविडेंड शामिल हैं. मानद चेयरमैन डॉ बृजमोहन लाल मुंजाल की शताब्दी वर्ष को चिन्हित करते हुए 100 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड को मंजूरी दिया. इस लिहाज से FY24 के लिए कुल डिविडेंड 140 रुपए प्रति शेयर हो गई है.
दमदार रहा ऑटो कंपनी का प्रदर्शन
BSE को दी जानकारी में कंपनी बताया कि जनवरी से मार्च के दौरान स्टैंडलोन मुनाफा 18.4% बढ़कर 1016 करोड़ रुपए रहा. जबकि सालभर पहले की समान तिमाही में कंपनी को 859 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था. मुनाफे में उछाल की वजह मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, कमोडिटी कीमतों में गिरावट, न्यू प्रोडक्ट्स मिक्स रहा. Splendor Plus, HF Deluxe, Passion Plus और Pleasure Plus के चलते रेवेन्यू में जबरदस्त ग्रोथ दर्ज किया गया. Q4 में आय सालाना आधार पर 14.6 फीसदी बढ़कर 9,519 करोड़ रुपए हो गया, जोकि सालभर पहले 8307 करोड़ रुपए था.
टू-व्हीलर बनाने वाली दिग्गज कंपनी के वॉल्यूम्स में जोरदार ग्रोथ दिखा. सालाना आधार पर मार्च तिमाही में वॉल्यूम 13.92 लाख यूनिट्स रही, जोकि सालभर पहले 12.7 लाख यूनिट्स रहा था. सालाना आधार पर ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 25% बढ़कर 1310 करोड़ रुपए पहुंच गया है. ऑपरेटिंग मार्जिन में भी 120 bps की ग्रोथ दर्ज की गई.
टॉप मैनेजमेंट की कमेंट्री
हीरो मोटोकॉर्प के CEO निरंजन गुप्ता ने कहा कि इस साल कंपनी का फोकस नए लॉन्च, नेटवर्क अपग्रेड और कस्टमर सटिस्फैक्शन पर रहने वाला है. इसके जरिए नए रिटेल आउटलेट के विस्तार के साथ अपग्रेड भी किया जाएगा. स्कूटर पोर्टफोलियो में कंपनी Xoom 125cc और Xoom 160cc को फाइनेंशियल ईयर की पहली छमाही में लॉन्च करेगी. निरंजन गुप्ता ने कहा कि आने वाले सालों में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट भी पहुंच बढ़ाएंगे. इसके लिए मिड और अफोर्डेबल सेगमेंट में प्रोडक्ट्स लॉन्च किया जाएगा.
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications
