नयी दिल्ली। बदलते समय के साथ अब लोग साइकिलों की बजाय मोटरसाइकिल और कार की तरफ कुछ ज्यादा ही ध्यान देते हैं। जबकि सेहत के लिए साइकिल बेस्ट ऑप्शन है। अगर आप दिन में कुछ समय ही साइकिल चलातें हैं तो आपको घंटों में जिम में पसीना बहाने की जरूरत नहीं है। जैसे मोटरसाइकिल और कारों में नयी-नयी तकनीक शामिल की जा रही है, उसी तरह साइकिलों में भी कंफर्ट और फिट रहने की तकनीक पेश की जा रही है। इसी बीच हीरो साइकिल ने एक ई-साइकिल लॉन्च की है। हीरो ने लेक्ट्रो एफ6आई ई-साइकिल पेश की है, जिसकी कीमत 49000 रु है।
सिर्फ 5 हजार रु में लाएं घर
वैसे तो हीरो की नयी ई-साइकिल की कीमत 49000 रु है, मगर आप इसे बेहद कम पैसों में घर ला सकते हैं। इस साइकिल को आप सिर्फ 5000 रु में बुक कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस ई-साइकिल में एक डिटेचेबल बैटरी दी गई है, जिससे आप 60 किमी तक का सफर कर सकते हैं। इसकी बैटरी पूरी तरह से चार्ज होने में 5-6 से घंटे का समय लेगी।
ब्लूटूथ और यूएसबी चार्जिंग
साइकिल के फीचर्स बेहद शानदार हैं। इसमें किसी कार या मोटरसाइकिल की तरह यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, आईस्मार्ट ऐप और फ्रंट एलईडी लाइट जैसे फीचर दिए गए हैं। एफ6आई ई-साइकिल एक 250 वॉट बीएलडीसी मोटर के साथ आती है, जिससे 70 किलो का औसत व्यक्ति लगभग 50-60 किमी की दूरी को कवर कर सकता है। एफ6आई प्योर इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन पर प्रति घंटे 25 किमी की टॉप स्पीड तक पहुँच सकती है।
ब्रेकिंग सिस्टम दमदार
इलेक्ट्रिक साइकिल को 7-स्पीड सेटअप के साथ पेश किया गया है। ब्रेकिंग के लिए रियर और फ्रंट दोनों तरफ 160 मिमी डिस्क दिया गया है। एफ6आई के फ्रंट में 60 मिमी का टेलीस्कॉपिक फॉर्क्स मौजूद है। इसके अलावा साइकिल के पहिये केन्डा के हैं। मौजूदा कीमत के साथ एफ6आई हीरो लेक्ट्रो के लाइनअप में दूसरी सबसे महंगी ई-साइकिल है। हालांकि हीरो लेक्ट्रो ई-साइकिल सीरीज में ईएचएक्स20 सबसे महंगी साइकिल है, जिसकी कीमत 1.35 लाख रुपये है। ये फुल चार्ज होने पर 80 किमी तक चल सकती है। एफ6आई को छोड़कर बाकी सभी बीरो लेक्ट्रो साइकिल की रेंज अधिकतम 25 किमी है और इनकी कीमत 24,999 रुपये से लेकर 4,499 रुपये के बीच है।
हीरो की सस्ती साइकिल
अगर आप हीरो की सस्ती और सामान्य साइकिल खरीदना चाहें तो नेक्स्ट 26टी 18 स्पीड स्प्रिंट 26 टी माउंटेन आपके लिए बढ़िया रहेगी। फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 7096 रु है। साइकिल के फ्रेम और फोर्क पर 2 साल की वारंटी, फ्रीव्हील, हैंडल, पेडल, हब रियर, हब फ्रंट, बीबी एक्सल, चेन, चेन व्हील और रिम पर 1 साल की वारंटी तथा टायर और ट्यूब के लिए 6 महीने की वारंटी मिलेगी। इसके फ्रंट और रियर में वायर ब्रेक है।
हीरो स्प्रिंट कम्पास 29टी (9499 रु)
इसी तरह हीरो स्प्रिंट कम्पास 29टी रोडस्टर साइकिल फ्लिपकार्ट पर 9499 रु में उपलब्ध है। ये साइकिल ईएमआई पर भी खरीदी जा सकती है। ईएमआई सिर्फ 325 रु से शुरू होगी। इसके फ्रंट और रियर में वायर ब्रेक और सिंगल स्पीड (नॉन-गियर) है। बाकी इसमें सिर्फ फ्रंट सस्पेंशन दिया गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications