नई दिल्ली, जून 23। हीरो मोटोकॉर्प ने घोषणा की है कि वह 1 जुलाई 2021 से अपनी मोटरसाइकिल और स्कूटरों की कीमतों में वृद्धि करेगी। हीरो मोटोकॉर्प के दोपहिया वाहनों की कीमत में 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। इस बात का खुलासा कंपनी की तरफ से जारी किए गए एक बयान में हुआ है। बता दें कि कंपनी मॉडल के आधार पर कीमत बढ़ाएगी। कंपनी अपनी गाड़ियों की कीमतों में कच्चे माल की बढ़ी हुई लागत के कारण इजाफा करने जा रही है। दरअसल कच्चे माल की लागत में बढ़ोतरी से गाड़ी की कुल लागत बढ़ जाती है। हीरो मोटोकॉर्प से पहले मारुति भी जुलाई से अपनी कारें महंगी करने का ऐलान कर चुकी है। मारुति ने भी बढ़ी हुई लागत का हवाला दिया है। बहरहाल यदि आप हीरो की कोई मोटरसाइकिल या स्कूटर अभी खरीदना चाहते हैं पहले प्राइस लिस्ट चेक कर लें।
हीरो मोटरसाइकिलों की मौजूदा प्राइस लिस्ट :
हीरो की सबसे सस्ती मोटरसाइकिलें :
- हीरो एचएफ डीलक्स : शुरुआती कीमत 50450 रु
- हीरो स्प्लेंडर प्लस : शुरुआती कीमत 60695 रु
- हीरो स्प्लेंडर+ ब्लैक एंड एक्सेंट : शुरुआती कीमत 65,505 रु
72000 रु तक की मोटरसाइकिलें :
- हीरो स्प्लेंडर आईस्मार्ट : शुरुआती कीमत 66,800 रु
- हीरो पैशन प्रो : शुरुआती कीमत 67650 रु
- हीरो सुपर स्प्लेंडर : शुरुआती कीमत 69,900 रु
- हीरो ग्लैमर : शुरुआती कीमत 72400 रु
1 लाख रु से अधिक कीमत वाली मोटरसाइकिलें :
- हीरो एक्सट्रीम 160 आर : शुरुआती कीमत 104710 रु
- हीरो एक्सपल्स 200टी : शुरुआती कीमत 1.12 लाख रु
- हीरो एक्सपल्स 200 : शुरुआती कीमत 118230
- हीरो एक्सट्रीम 200एस : शुरुआती कीमत 1,20,214 रु
हीरो के स्कूटर :
- हीरो प्लेजर+ : शुरुआती कीमत 58,900 रु
- हीरो माएट्रो एज 110 : शुरुआती कीमत 62750 रु
- हीरो डेस्टिनी 125 : शुरुआती कीमत 67,620 रु
- हीरो माएट्रो एज 125 : शुरुआती कीमत 70,180 रु
हीरो की जल्द आने वाली बाइकें :
- हीरो एक्सट्रीम 200आर : अनुमानित कीमत 93,400 रु
- हीरो एक्सट्रीम 160 एस : अनुमानित कीमत 1.08 लाख रु
- हीरो 450 एडीवी : अनुमानित कीमत 2.20 लाख रु
- हीरो एक्सएफ 3 आर : अनुमानित कीमत 1.85 लाख रु
हीरो के आने वाले स्कूटर :
- हीरो ईमाएस्ट्रो : अनुमानित कीमत 1 लाख रु
- हीरो माएस्ट्रो इलेक्ट्रिक : अनुमानित कीमत 1 लाख रु
पहले भी बढ़ाए दाम
इस साल की शुरुआत में अप्रैल में, कार और दोपहिया सेगमेंट में कई कंपनियों ने कच्चे माल की लागत और हाई प्रोडक्शन कॉस्ट का हवाला देते हुए कीमतों में वृद्धि की थी। एक अनुमान ये भी इस तरह की लगातार कीमतों में बढ़ोतरी से भारतीय ऑटो बाजार में रिकवरी में देर लग सकती है। राज्यों में ढील मिलने से आर्थिक सुधारों के चलते ऑटो सेक्टर भी वैसे धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है। हालांकि आने वाले महीनों में कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर से ऑटो की बिक्री में फिर से सेंध लगने की आशंका है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
