Stock Alert: निफ्टी के कुछ ऐसे शेयर हैं, जिनका नाम सुनते ही लोग पहले बहुत एक्साइटेड (excited) हो जाते थे, लेकिन अगर आप 5 साल बाद उनका परफॉर्मेंस (performance) देखेंगे, तो दिल टूट सकता है। आज हम बात करने वाले हैं ऐसे 5 स्टॉक्स (stocks) की, जो नाम से तो मार्केट के हीरो हैं, लेकिन रिटर्न (return) के मामले में निवेशकों को लगभग जीरो ही मिला है। इतना ही नहीं, कुछ शेयर तो 5 साल में अभी भी नेगेटिव रिटर्न (negative return) में चल रहे हैं।

इस लिस्ट में पहला नाम आता है टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services)का। आईटी सेक्टर (IT sector) की यह दिग्गज कंपनी, जो कभी निवेशकों की पहली पसंद हुआ करती थी, पिछले 5 साल में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। अगर आंकड़ों पर नजर डालें, तो करीब 30 अप्रैल 2020 को इसका शेयर लगभग ₹3,036 के आसपास था और आज यह करीब ₹2,473 के आसपास ट्रेड (trade) कर रहा है। यानी इस दौरान निवेशकों को लगभग 19% का नेगेटिव रिटर्न (negative return) देखने को मिला है।
Infosys ने भी किया निराश-
दूसरा नाम है इन्फोसिस (Infosys) का, यह भी आईटी सेक्टर (IT sector) की एक बड़ी कंपनी है। लेकिन इसने भी पिछले 5 साल में निवेशकों को निराश किया है। अगर रिटर्न (return) की बात करें, तो इस शेयर ने करीब 5 साल में नेगेटिव रिटर्न (Negative Return) दिया है। इसका शेयर अपने 5 साल पुराने प्राइस (price) से लगभग 13% से ज्यादा नीचे आ चुका है। करीब 5 साल पहले इसका शेयर लगभग ₹1,354 के आसपास था और आज यह करीब ₹1,157 के आसपास ट्रेड (trade) कर रहा है।
HDFC Life Ins से भी हाथ लगी निराशा-
तीसरा नाम है एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस (HDFC Life Insurance) का, इस शेयर ने भी पिछले 5 साल में निवेशकों को निराश किया है। रिटर्न (Return) की बात करें तो इसने करीब 10% से ज्यादा का नेगेटिव रिटर्न (Negative Return) दिया है। अगर आंकड़ों पर नजर डालें, तो करीब 5 साल पहले इसका शेयर लगभग ₹665 के आसपास था... और आज यह करीब ₹595 के आसपास ट्रेड (Trade) कर रहा है। यानी साफ है कि इस शेयर से भी निवेशकों को उम्मीद के मुताबिक मुनाफा (Profit) नहीं मिला बल्कि निराशा ही हाथ लगी।
एशियन पेंट्स का नहीं दिखा कमाल-
चौथा नाम है एशियन पेंट्स (Asian Paints) का यह कंपनी अपने सेक्टर (sector) की लीडर मानी जाती है, लेकिन पिछले 5 साल में इसने भी निवेशकों को खास रिटर्न नहीं दिया है। करीब 5 साल पहले इसका शेयर लगभग ₹2,536 के आसपास था... और आज यह करीब ₹2,491 के आसपास कारोबार (trade) कर रहा है।यानी इस दौरान निवेशकों को करीब 2% का नेगेटिव रिटर्न (Negative Return) मिला है।
HUL भी रह गया पीछे-
पांचवां नाम है HUL का, FMCG सेक्टर की यह कंपनी है इसने भी पिछले पांच साल में निवेशकों को ऑल मोस्ट जीरो प्रसेंट का रिटर्न दिया है। आज से करीब पांच साल पहले जहां शेयर करीब 2,354 रुपये प्रति शेयर के करीब था वो अब 2,311 रुपये प्रति शेयर के करीब कारोबार कर रहा है। निवेशकों को यहां से करीब-करीब 1% का निगेटिव रिटर्न मिला है मतलब यहां से भी निवेशकों को कोई मुनाफा नहीं हुआ।
नाम नहीं, रिटर्न असली हीरो-
अगर आप भी सिर्फ बड़े नाम देखकर निवेश करते हैं, तो सावधान हो जाइए, क्योंकि बाजार में नाम नहीं, रिटर्न ही असली हीरो होता है। और सही रिसर्च ही आपको नुकसान से बचा सकती है। याद रखें, हर बड़ा ब्रांड अच्छा निवेश साबित हो, यह जरूरी नहीं होता। सही समय, सही एंट्री और कंपनी की ग्रोथ भी उतनी ही अहम होती है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Share Market का नया नियम: 3:15 बजे के बाद बदल गई ट्रेडिंग, नए क्लोजिंग ऑक्शन में कैसे बनाएं कमाई की रणनीति?

LIC Stock Crash: सरकार के एक फैसले से 9% तक टूटा शेयर, अब क्या करें निवेशक?

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

शेयर बाजार में आज से बड़ा बदलाव: 3:15 बजे के बाद कैसे तय होगा क्लोजिंग प्राइस?

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

Urban Company के शेयरों में 18% की तूफानी तेजी! Morgan Stanley ने दी खरीदारी की सलाह!

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

MV Electrosystems IPO: कल बंद हो रहा है मौका, निवेश से पहले जरूर चेक करें ये डिटेल्स

RBI MPC बैठक: पॉलिसी वाले हफ्ते में पैसा कहां लगाएं? FD, RD या SIP में से क्या है बेहतर विकल्प



Click it and Unblock the Notifications