नई दिल्ली, अप्रैल 24। हीरो मोटोकॉर्प के पास एक से एक शानदार और कम कीमत वाली मोटरसाइकिल है। हीरो मोटोकॉर्प, जो कि दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी है, के पोर्टफोलियो में 15 नए मॉडल पेश हैं, जिनमें सबसे लोकप्रिय बाइक स्प्लेंडर प्लस, एचएफ डीलक्स और ग्लैमर हैं। इसकी बाइकों की कीमत भारत में 56,070 रु से शुरू हो जाती है। ये कीमत इसकी सबसे सस्ती बाइक एचएफ डीलक्स का है। मगर यदि आपका बजट कम है तो आप एक दूसरे तरीके से नयी एचएफ डीलक्स को सस्ते में खरीद सकते हैं। जानते हैं कैसे।
सेकंड हैंड बाइक खरीदें
अगर आप कम बजट में एचएफ डीलक्स बाइक खरीदना चाहते हैं तो सेकंड हैंड बाइक का ऑप्शन सबसे बेहतर रहेगा। हीरो की एचएफ डीलक्स के कई पुराने मॉडल अलग-अलग साइटों पर बिक रहे हैं। कई ऐसी ऑनलाइन साइटे हैं, जिन पर पुरानी बाइकें खरीदी और बेची जाती हैं। इन्हीं में से कुछ पर एचएफ डीलक्स के पुराने मॉडल लिस्ट किए गए हैं। आगे जानते हैं इनकी पूरी डिटेल।
2020 का मॉडल
हीरो एचएफ डीलक्स का एक 2020 मॉडल बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। ये मॉडल क्विकर पर बेचा जा रहा है। जो मॉडल क्विकर पर बेचा जा रहा है, उसकी कीमत केवल 22500 रु रखी गयी है। पर आपको फाइनेंस की कोई सुविधा नहीं मिलेगी। मगर देखा जाए तो 22500 रु की कीमत पर पुरानी बाइक काफी कम रेट पर उपलब्ध है।
2017 का मॉडल
हीरो एचएफ डीलक्स का एक पुराना मॉडल 2017 का भी है। ये मॉडल क्रेडआर पर बेचा जा रहा है। क्रेडआर भी ऐसी वेबसाइटों में से शामिल है, जिन पर पुरानी बाइकें खरीदी बेची जाती हैं। फिलहाल हीरो एचएफ डीलक्स का 2017 मॉडल जो इस साइट पर बेचा जा रहा है उसकी कीमत 28,500 रु है। पर यहां भी आपको कोई फाइनेंस सुविधा नहीं मिलेगी।
2019 का मॉडल
हीरो एचएफ डीलक्स का एक 2019 मॉडल भी बिक्री के लिए रखा गया है। ये बाइक ड्रूम वेबसाइट पर मिल रही है। ये भी एक बेहतर डील हो सकती है। इस बाइक को आप 27,000 रु में खरीद सकते हैं। पर यहां भी कोई फाइनेंस सुविधा नहीं है।
बाइक के स्पेसिफिकेशन्स
हीरो एचएफ डीलक्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें सिंगल सिलेंडर वाला 97.2 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 8.02 पीएस की अधिकतम पावर और 8.05 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट की क्षमता रखता है। ये बाइक इंजन के साथ 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। ये बाइक एक लीटर पेट्रोल में 83 किलोमीटर तक चल सकती है।
ऐसे कराएं बाइक फाइनेंस
फरवरी महीने में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (यूएसएफबी) मोटरसाइकिल और हीरो मोटोकॉर्प ने पार्टनरशिप की थी। साझेदारी के तहत एसएफबी दोपहिया वाहन खरीदने के लिए फाइनेंस (लोन) सर्विस मुहैया करा रहा है। यूएसएफबी और हीरो मोटोकॉर्प का ये फाइनेंसिंग टाई-अप दोपहिया बाजार का विस्तार करने में मदद करेगा और देश भर में मिड से लोअर इनकम क्लास के ग्राहकों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा। इसी साझेदारी का फायदा आप भी ले सकते हैं। आप जीरो रु खर्च कर हीरो की कोई बाइक अपने घर ला सकते हैं और पैसा ईएमआई पर चुका सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
