नई दिल्ली, अप्रैल 4। हीरो मोटोकॉर्प देश के साथ साथ दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी है। इसकी बाइकों की रेंज काफी बड़ी है, जिसमें एक से एक दमदार सस्ती बाइकें मौजूद हैं। इन्हीं में से एक है एचएफ डीलक्स। एचएफ डीलक्स की गिनती सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइकों में होती है। इसकी माइलेज भी शानदार है, जबकि इसकी कीमत काफी कम है। पर अकसर ऐसा होता है कि आपका बजट आपको नयी सस्ती बाइक भी खरीदने की अनुमति नहीं देता। ऐसी स्थिति का एक दूसरा तरीका है सेकंड हैंड बाइक। बता दें कि हीरो एचएफ डीलक्स का एक पुराना मॉडल काफी सस्ते में मिल रहा है।
बेहद कम है कीमत
हीरो एचएफ डीलक्स बाइक का जनवरी 2022 का एक मॉडल बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। ये करीब 4 महीने पुराना मॉडल केवल 4 हजार किमी ही चला है। बता दें कि बाइक को आप केवल 13466 रु में खरीद सकते हैं। एचएफ डीलक्स के इस मॉडल में ड्रम ब्रेक और अलॉय व्हील हैं। मगर ये सेल्फ स्टार्ट से लैस नहीं है। एक और बात कि बेहद कम समय में इस बाइक को एक बार पहले बेचा गया है। यानी आपको ये दूसरे मालिक से मिलेगी।
कहां पर बिक रही
एचएफ डीलक्स बाइक का पुराना मॉडल कारएंडबाइक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। आप वेबसाइट से बाइक सेलर की कॉन्टैक्ट डिटेल ले सकते हैं। एक और बात कि कारएंडबाइक के अलावा ड्रूम.इन या बाइक्स24.कॉम पर भी पुरानी बाइकें मिल सकती हैं। सेकंड हैंड बाइक खरीदने के लिए और भी कई प्लेटफॉर्म हैं। इनमें सेकंड हैंड बाइकों के शोरूम भी शामिल हैं।
इन चीजों का रखें ध्यान
यदि आप पुरानी बाइक ऑनलाइन खरीद रहे हैं तो सीधे सेलर से संपर्क जरूर करें। इसमें एडवांस पेमेंट नहीं होती। पर बाइक जरूर देखें और डॉक्यूमेंट्स अच्छे से चेक करें। बाइक की टेस्ट ड्राइव लें। अंत में बाइक के लिए भुगतान करें।
बढ़ा दिए दाम
हीरो मोटोकॉर्प ने 5 अप्रैल, 2022 से अपनी मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की एक्स-शोरूम कीमतों में 2,000 रुपये तक की वृद्धि करने का ऐलान किया। बढ़ती लागत के प्रभाव को दूर करने के लिए कंपनी ने यह फैसला लिया है। कंपनी ने बीएसई को बताया कि वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के प्रभाव को ऑफसेट करने के लिए कीमतों में संशोधन की आवश्यकता है। ये वृद्धि 2,000 रुपये तक होगी। बाकी ये बढ़ोतरी विशिष्ट मॉडल और बाजार के हिसाब से होगी। इससे पहले टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कारों की कीमतों में 4% तक की बढ़ोतरी करने की घोषणा की थी। ऑडी, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज-बेन भी उत्पाद की कीमतों में वृद्धि कर रही हैं।
हीरो की मार्च बिक्री
हीरो मोटोकॉर्प ने मार्च 2022 में 4,50,154 इकाइयों की बिक्री की, जो फरवरी 2022 में बिक्री के मुकाबले में 25 प्रतिशत की वृद्धि है। फरवरी में कंपनी ने मोटरसाइकिल और स्कूटर की 3,58,254 इकाइयां बेची थीं। हालांकि मार्च 2021 की तुलना में, हीरो मोटोकॉर्प ने साल-दर-साल 22 फीसदी की गिरावट दर्ज की, तब इसने 5,76,957 इकाइयां बेची थीं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि बिक्री में महीने-दर-महीने वृद्धि अर्थव्यवस्था में धीरे-धीरे सुधार का संकेत देती है और कंपनी को उम्मीद है कि नए वित्तीय वर्ष 2022-23 में बिक्री की गति बढ़ेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications