नई दिल्ली, मई 30। हाल ही में सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज घटाई। इससे पेट्रोल करीब 9.5 रु सस्ता हो गया। मगर बावजूद पेट्रोल के दाम काफी ऊपर हैं। खास तौर ये यह अभी भी मध्य वर्ग के लोगों की जेब पर अधिक बोझ डाल सकते हैं। इसलिए यदि आप कोई नया दोपहिया वाहन खरीदना चाहते हैं तो पेट्रोल के बजाय इलेक्ट्रिक वाहन खरीदें। इसके लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर बेस्ट है। हम यहां आपको एक बढ़िया स्कूटर और उस पर मिल रहे ईएमआई ऑफर की जानकारी देंगे।
हीरो इलेक्ट्रिक के स्कूटर
भारत में इस समय इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में हीरो इलेक्ट्रिक कंपनी ने अपनी एक खास पहचान बना ली है। यह हर महीने हजारों इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच रही है। इसके टॉप मॉडलों में एट्रिया, फ्लैश, फोटोन, ऑप्टिमा और एनवाईएक्स शामिल हैं। इसने हाल ही में हीरो एडी नामक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर भी मार्केट में उतारा है। ये एक शानदार लुक और फीचर्स वाला स्कूटर है।
ईएमआई पर खरीदें स्कूटर
आप भी हीरो का कोई इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं और आपका बजट कम है तो टेंशन की बात नहीं। आप स्कूटर को फाइनेंस करा सकते हैं। आपको केवल 5,000 रुपये की डाउन पेमेंट देनी होगी। फिर आपको 2 साल या 3 साल के लिए लोन मिलेगा। ये लोन स्कूटर को फाइनेंस कराने के लिए होगा। फिर आप हर महीने ईएमआई अदा करते रहें।
हीरो एडी की कीमत
हीरो इलेक्ट्रिक कंपनी की एडी स्कूटर की कीमत 72,000 रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को आप सिंगल चार्ज पर 85 किलोमीटर तक चला सकते हैं। इसकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटे की है। इस स्कूटर में 250 वॉट की बीएलडीसी मोटर दी गयी है। ये 4-5 घंटे में फुल चार्ज हो सकता है।
कितनी होगी ईएमआई
हम कंपनी के एडी मॉडल पर मिल रहे फाइनेंस ऑफर की बात कर लेते हैं। आप महज 5 हजार रु की डाउन पेमेंट कर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीद सकते हैं। 72 हजार रुपये की कीमत में से आप 5 हजार रुपये दे देंगे तो 2 साल के लिए 8 फीसदी दर पर 67,000 रुपये का लोन मिलेगा। इस तरह 24 महीनों के लिए आपकी मासिक ईएमआई 3,030 रुपये की होगी। इस बात का ध्यान रहे कि एडी स्कूटर खरीदने से पहले शोरूम में जाएं और मॉडल की फाइनेंस, डाउनपेमेंट और ईएमआई आदि की डिटेल जरूर ले लें।
40000 रु का स्कूटर
हाल ही में गुजरात स्थित ईवी स्टार्टअप ग्रेटा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ने नया ई-स्कूटर लॉन्च किया। इसने अपने ग्रेटा हार्पर जेडएक्स सीरीज-I इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में लॉन्च किया। स्कूटर की कीमत 41,999 रुपये, एक्स-शोरूम है। कंपनी प्री-बुकिंग ऑफर के रूप में 2,000 रुपये की छूट भी दे रही है, जिससे इसकी प्रभावी शुरुआती कीमत 39,999 रुपये, एक्स-शोरूम हो गई है। मगर इस कीमत पर आपको सिर्फ ई-स्कूटर ही मिलेगा। इसके चार्जर के साथ अपनी पसंद की बैटरी चुनने के लिए एक अतिरिक्त राशि का भुगतान आपको करना होगा। ग्राहक की पसंद के आधार पर चार्जर की कीमत 3,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक होगी। बैटरी के लिए आपको 17 से 31 हजार रु तक अदा करने होंगे।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
