नई दिल्ली, मई 4। अगर आप कोई नया स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके काफी काम आएगी। असल में देश की प्रमुख दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प अपनी एक शानदार स्कूटर पर भारी छूट दे रही है। जी हां हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी डेस्टिनी 125 पर खास ऑफर पेश किया है, जिससे आप इस स्कूटर पर हजारों रु की बचत कर सकते हैं। इस समय आपके पास यह शानदार स्कूटर सस्ते में खरीदने का मौका है। आइए जानते हैं कि आप इस स्कूटर पर कितनी बचत कर सकते हैं।
फटाफट खरीदें ये दमदार स्कूटर
हीरो डेस्टिनी 125 पर इस समय 3000 रु की छूट दी जा रही है। यह डिस्काउंट इस लिहाज से काफी बेहतर है कि आपको किसी अन्य दोपहिया वाहन पर कोई और ऑफर नहीं मिल रहा है। 3000 रु का यह डिस्काउंट ग्राहकों को कैश डिस्काउंट और कॉर्पोरेट डिस्काउंट के रूप में नहीं मिलेगा। बल्कि यह डिस्काउंट कंपनी की तरफ से लॉयल्टी बोनस के रूप में दिया जा रहा है।
पिछले महीने भी था ऑफर
बता दें कि हीरो मोटोकॉर्प इस स्कूटर पर पिछले महीने भी इतना ही डिस्काउंट दे रही थी। हीरो डेस्टिनी 125 स्कूटर को पिछले महीने भी 3,000 रु तक के बेनेफिट के साथ खरीदा जा सकता था। कंपनी अप्रैल 2021 में लॉयल्टी बोनस या एक्सचेंज बोनस के रूप में इस स्कूटर पर 3,000 रु की छूट दे रही थी। हाल ही में कई नए वेरिएंट पेश करने के बाद, डेस्टिनी 125 अब कुल चार ट्रिम्स में उपलब्ध है, जिनमें डेस्टिनी 125 एलएक्स, वीएक्स, प्लैटिनम और 100 मिलियन एडिशन शामिल हैं।
कितनी है कीमत
हीरो डेस्टिनी के एलएक्स वेरिएंट की कीमत 69,150 रु रखी गई है, वहीं वीएक्स वेरिएंट 72,200 रु में मिलेगा। इसी तरह प्लेटिनम ट्रिम की कीमत 73,250 रु और टॉप-ऑफ-द-लाइन 100 मिलियन वेरिएंट की कीमत 74,500 रु रखी गई है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम, मुंबई हैं। डेस्टिनी 125 के कुछ प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों में यामाहा फासिनो 125, टीवीएस एनटॉर्क 125, होंडा एक्टिवा 125 और सुजुकी एक्सेस 125 शामिल हैं।
हीरो कनेक्ट फीचर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डेस्टिनी 125 को हाल ही में 'हीरो कनेक्ट' फीचर भी मिला है, जो 4,999 रु की अतिरिक्त राशि में उपलब्ध है। यह फीचर यूजर को ट्रिप एनालिसिस, ड्राइविंग स्कोर, लाइव ट्रैकिंग, टो एवर अलर्ट, टॉपले अलर्ट, स्पीड अलर्ट, जियो फेंस अलर्ट के संबंध में अलर्ट नोटिफिकेशन भेजने का काम करता है और यूजर इस फीचर के साथ हीरो डिटेक्ट फंक्शन का भी उपयोग कर सकते हैं। इच्छुक ग्राहक कंपनी की वेबसाइट पर आवश्यक फॉर्म / डिटेल भरकर इस सुविधा को प्राप्त कर सकते हैं।
सबसे अधिक पॉपुलर स्कूटरों में से एक
डेस्टिनी 125 हीरो मोटोकॉर्प के सबसे लोकप्रिय स्कूटरों में से एक है। यह एक 125 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन से लैस है जिसमें एक्ससेंस टेक्नोलॉजी के साथ प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन की खासियत है। ये 9 बीएचपी की अधिकतम पावर और 10.4 एनएम का पीक टॉर्क डिलीवर करता है। इंजन को एक सीवीटी गियरबॉक्स के लिए लैस किया गया है। स्कूटर में हैंडलबार क्रोम और ड्यूल टोन सीट दी गयी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications