नई दिल्ली, नवंबर 1। हीरो मोटोकॉर्प भारत की प्रमुख मोटरसाइकिल कंपनी है। हीरो की बाइकों की कीमत एचएफ डीलक्स के लिए 50,900 रुपये से शुरू होती है और एक्सपल्स 200 के लिए 1.28 लाख रुपये तक जाती है। कुल मिलाकर हीरो पेट्रोल इंजन वाले 14 बाइक मॉडल बेचती है। हीरो की स्प्लेंडर प्लस भारत में टॉप कम्यूटर बाइकों में से एक है, जबकि हीरो प्लेजर प्लस भारत में लोकप्रिय स्कूटरों में से एक है और हीरो एक्सट्रीम 200एस भारतीय ऑटो बाजार में टॉप स्पोर्ट्स बाइकों में से एक है। इसके अलावा हीरो भारत में 3 आगामी बाइक लॉन्च करने की योजना बना रही है जिसमें एक्सट्रीम 200आर, 450 एडीवी और एक्सएफ3आर शामिल हैं। यदि आप इस फेस्टिव सीजन में हीरो की कोई बाइक या स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो पहले प्राइस लिस्ट चेक करें।
हीरो मोटरसाइकिलों की नयी प्राइस लिस्ट :
हीरो की सबसे सस्ती मोटरसाइकिलें :
- हीरो एचएफ डीलक्स : शुरुआती कीमत 50900 रु
- हीरो स्प्लेंडर प्लस : शुरुआती कीमत 64850 रु
76000 रु तक की मोटरसाइकिलें :
- हीरो स्प्लेंडर आईस्मार्ट : शुरुआती कीमत 69,650 रु
- हीरो पैशन प्रो : शुरुआती कीमत 70375 रु
- हीरो सुपर स्प्लेंडर : शुरुआती कीमत 73,900 रु
- हीरो ग्लैमर : शुरुआती कीमत 75900 रु
1 लाख रु से अधिक कीमत वाली मोटरसाइकिलें :
- हीरो एक्सट्रीम 160 आर : शुरुआती कीमत 1.11 लाख रु
- हीरो एक्सपल्स 200टी : शुरुआती कीमत 1.20 लाख रु
- हीरो एक्सपल्स 200 : शुरुआती कीमत 1.23 लाख रु
- हीरो एक्सट्रीम 200एस : शुरुआती कीमत 1.27 लाख रु
हीरो के स्कूटर :
- हीरो प्लेजर+ : शुरुआती कीमत 61,900 रु
- हीरो माएट्रो एज 110 बीएस6 : शुरुआती कीमत 65900 रु
- हीरो डेस्टिनी 125 : शुरुआती कीमत 70400 रु
- हीरो माएट्रो एज 125 : शुरुआती कीमत 73200 रु
हीरो की जल्द आने वाली बाइकें :
- हीरो एक्सट्रीम 200आर : अनुमानित कीमत 93400 रु
- हीरो एक्सट्रीम 160 एस : अनुमानित कीमत 1.08 लाख रु
- हीरो एक्सएफ 3 आर : अनुमानित कीमत 1.8 लाख रु
- हीरो 450 एडीवी : अनुमानित कीमत 2.20 लाख रु
हीरो के आने वाले स्कूटर :
- हीरो माएस्ट्रो इलेक्ट्रिक : अनुमानित कीमत 1 लाख रु
- हीरो ईमाएस्ट्रो : अनुमानित कीमत 1 लाख रु
दुबई में डीलरशिप
हाल ही में हीरो मोटोकॉर्प ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के लिए दुबई में एक नई डीलरशिप शुरू की। हीरो का नया एक्सक्लूसिव शोरूम 2 दिसंबर स्ट्रीट, जुमेराह 1, दुबई में अल गजल मॉल में स्थित है। कंपनी ने घोषणा की थी कि उसका नया शोरूम 625 वर्ग फुट में फैला है। संजय भान, हेड- ग्लोबल बिजनेस, हीरो मोटोकॉर्प ने नए शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर कहा था कि खाड़ी क्षेत्र हमारी वैश्विक विस्तार योजनाओं का रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारा उद्देश्य यहां के ग्राहकों के लिए विश्वस्तरीय उत्पाद और सेवाएं लाना और बाजार को उत्साहित करना है। हम अपने ग्राहकों को सेल के बाद सपोर्ट देने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और इस बाजार में विस्तार जारी रख हुए हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications