सोने और चांदी के भाव लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इनकी कीमतें अब रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी हैं। बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने की मांग बढ़ने से यह अपने उच्चतम शिखर तक पहुंच
नई दिल्ली: सोने और चांदी के भाव लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इनकी कीमतें अब रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी हैं। बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने की मांग बढ़ने से यह अपने उच्चतम शिखर तक पहुंच सकता है। चांदी भी इस समय सर्वाधिक महंगे दामों पर है। इस तेजी का कारण इन धातुओं में हो रहे निवेश को माना जा रहा है।

कोरोना संकट के चलते एवं लॉकडाउन के असर के कारण बाजार लंबे समय तक प्रभावित रहा। इसके चलते सोना सस्ता हो गया था। लेकिन अब अनलॉक के दौर में फिर से बाजार में रौनक लौट आई है। बीते कल शुक्रवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी दोनों के दामों में फिर उछाल आ गया है। देशभर के सर्राफा बाजारों शुक्रवार को सोना 340 रुपये ऊपर 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला और बाद में 56126 रुपये पर बंद हुआ। वहीं सुबह 2391 रुपये प्रति किलो की ऊंची छलांग लगाने वाली चांदी बाजार बंद होते समय 1396 रुपये बढ़त के साथ 75013 रुपये प्रति किलो पर थी।
चांदी 5 दिन में 10243 रुपये उछली
वैसे तो सोने-चांदी की कीमतों में तेजी कई महीनों से बरकरार है। वह भी तब, जब लोग जेवर खरीदने में रुचि कम ले रहे हैं। इसके बावजूद दोनों धातुओं की कीमत आसमान छू रही है। इस महीने यानी अगस्त में केवल पांच कारोबारी दिन में चांदी की रफ्तार सोने के मुकाबले 5 गुना बढ़ी है। 3 अगस्त से 7 अगस्त के बीच सोने का हाजिर भाव जहां 2303 रुपये बढ़ा है तो वहीं चांदी का 10243 रुपये। तीन अगस्त को चांदी 64770 रुपये प्रति किलो की दर से बंद हुई थी और शुक्रवार 7 अगस्त को यह 75013 रुपये पर बंद हुई। वहीं सोना 3 अगस्त को 53976 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, लेकिन शुक्रवार को यह 56126 रुपये पर बंद हुआ।
पिछले पांच दिनों में सोने-चांदी की के रेट
- 3 अगस्त को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को 999 गुणवत्ता वाले यानी 24 कैरेट सोने का मूल्य 53976 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं, चांदी की कीमत 64770 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।
- 4 अगस्त मंगलवार को सोने के दाम में दूसरे कारोबारी सत्र के बंद होने के समय सोने का भाव 54004 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। दूसरी ओर चांदी की कीमत 64735 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।
- 5 अगस्त बुधवार को सप्ताह के तीसरे कारोबारी सत्र में सोना के भाव 10 ग्राम सोने का दाम 55448 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत 71200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।
- 6 अगस्त सोने के दाम में गुरुवार को सोने का मूल्य 55914 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत 73617 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई।
- 7 अगस्त सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र शुक्रवार को सोना की कीमत 56126 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर चांदी की भाव 75013 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर तक पहुंच गई।
सोना अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी रिकॉर्ड उंचाई पर
जानकारों के मुताबिक सामान्य निवेशकों का रुझान गोल्ड, गोल्ड ईटीएफ और बॉन्ड की तरफ बढ़ा है। वहीं कोरोनावायरस संक्रमण के कारण खनन कार्य प्रभावित होने और आपूर्ति बाधित है। शेयर बाजार में अनिश्चितता और अर्थव्यवस्था में संकट के दौर में तमाम फंड मैनेजर पोर्टफोलियो में सोने की हिस्सेदारी बढ़ाने में लगे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है। केंद्रीय बैंक, फंड मैनेजर्स, स्वतंत्र निवेशक आदि ये सभी लोग पूरी दुनिया में अलग अलग एक्सचेंज पर सोने की खरीदारी कर रहे हैं । यही वजह है सोने के भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी रिकॉर्ड उंचाई पर है और इसका असर घरेलू मार्केट पर भी पड़ रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो कोरोना संकट के बीच जारी वैश्विक अनिश्चितता के चलते सोने में तेजी का दौर जारी रह सकता है। सोने के दाम में तेजी पिछले एक दशक से जारी है। सितंबर 2018 से सोना 60 फीसद तेज है। इस साल 6 महीने में ही 24 प्रतिशत की तेजी आई है। अगले 2 साल में सोने के भाव प्रति 10 ग्राम 20000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़ सकते हैं।
सोने से अच्छी कमाई
सोने ने रुपये के रूप में हमेशा बेहतर लाभ दिया है। वर्ष 2001 के बाद से सोने ने प्रतिवर्ष 13 प्रतिशत लाभ दिया है। पिछले 15 वर्षों की बात करें, तो सोने ने प्रतिवर्ष 14.7 प्रतिशत का लाभ दिया है। पिछले 10 वर्षों में सोने ने प्रति वर्ष 10.1 प्रतिशत और पिछले पांच वर्षों में प्रति वर्ष 12.8 प्रतिशत का लाभ दिया है। इसलिए यह समझना आसान है कि पूंजी या बचत का एक हिस्सा स्वर्ण में ही लगता है। एक खूबी यह भी है कि इसमें निवेश से किसी का जीवन दांव पर नहीं लगता।
More From GoodReturns

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications