नयी दिल्ली। बजाज ऑटो देश की सबसे पुरानी दो-पहिया गाड़ियां बनाने वाली कंपनियों में से एक है। बजाज ने चेतक, प्रिया और सुपर जैसे गियर वाले स्कूटरों से भारत में अपनी पहचान बनाई। बाद में बजाज ने कावासाकी के साथ साझेदारी की, जो 31 साल तक चलने के बाद 2017 में समाप्त हो गई। इस दौरान दोनों कंपनियों ने मिल कर भारतीय बाइकरों के लिए कई शानदार बाइक लॉन्च कीं। बजाज शानदार प्रदर्शन करने वाली किफायती पल्सर रेंज के साथ सबसे लोकप्रिय ब्रांड बन गया। बजाज भारत की सबसे बड़ी दोपहिया निर्यातक कंपनी है, जो 70 से ज्यादा मुल्कों में है। बजाज की समय बाजार में एक से बढ़ कर एक मोटरसाइकिल मौजूद है। इनमें आपको तेज रफ्तार के साथ बेहतर माइलेज वाली मोटरसाइकिल भी मिल जायेंगी। बजाज की मोटरसाइकिलों की कीमत 33,402 रुपये से लेकर 1.90 रुपये तक है। आइये एक नजर में देखते हैं बजाज की उपलब्ध और आने वाली मोटरसाइकिलों के दाम।
ये रही बजाज की मोटरसाइकिलों की प्राइस लिस्ट :
- बजाज पल्सर 150 : 75,200 रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर एनएस200 : 1.14 लाख रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर 220एफ : 1.08 लाख रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर आरएस200 : 1.42 लाख रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर 125 नियोन : 66,618 रुपये से शुरू
- 2019 बजाज डोमिनार 400 : 1.90 लाख रुपये से शुरू
- बजाज प्लेटिना 110 : 50,899 रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर एनएस160 : 94,195 रुपये से शुरू
- बजाज सीटी 100 : 33,402 रुपये से शुरू
- बजाज प्लेटिना 100 : 40,897 रुपये से शुरू
- बजाज एवेंजर स्ट्रीट 220 : 1.05 लाख रुपये से शुरू
- बजाज एवेंजर स्ट्रीट 160 : 83,251 रुपये से शुरू
- बजाज वी15 : 66,739 रुपये से शुरू
- बजाज डिस्कवर 125 : 58,752 रुपये से शुरू
- बजाज पल्सर 180एफ : 96,390 रुपये से शुरू
- बजाज प्लेटिना 110एच गियर : 53,875 रुपये से शुरू
- बजाज बजाज सीटी 110 : 38,995 रुपये से शुरू
- बजाज एवेंजर क्रूज 220 : 1.05 लाख रुपये से शुरू
- बजाज डिस्कवर 110 : 53,811 रुपये से शुरू
- बजाज चेतक (ई-स्कूटर) : 1 लाख रुपये से शुरू
ये रही बजाज की आने वाली मोटरसाइकिलें और उनकी संभावित कीमत :
- बजाज पल्सर 250 : 1.20 लाख रुपये
- बजाज 2020 पल्सर 150 : 90,000 रुपये
- बजाज पल्सर आरएस400 : 1.70 लाख रुपये
लॉन्च किया पहला ई-स्कूटर
हाल ही में बजाज ने अपना पहला ई-स्कूटर लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे अपने मशहूर चेतक ब्रांड नाम से ही पेश किया। नया ई-स्कूटर दो खूबसूरत वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इनमें ड्रम ब्रेक्स वेरिएंट वाले चेतक अर्बेन एडिशन की कीमत 1 लाख रुपये रखी गयी है, जबकि चेतक प्रीमियम, जिसमें डिस्क ब्रेक्स हैं, आपको 1.15 लाख रुपये में मिलेगा। चेतक की इलेक्ट्रिक मोटर 4 kW (5.36 bhp) पीक पावर, और 3.8 kW (5 bhp) की लगातार पावर और 16 Nm का टार्क जनरेट करता है।
यह भी पढ़ें - ये रही TVS मोटरसाइकिलों की प्राइस लिस्ट, कीमत 30000 रु से शुरू
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
