नई दिल्ली, फरवरी 15। हीरो की बाइकों की कीमत 52,037 रुपये से शुरू होती है। हीरो भारत में 15 नए मॉडलों की पेशकश करती है जिनमें सबसे लोकप्रिय बाइक स्प्लेंडर प्लस, एचएफ डीलक्स और ग्लैमर हैं। हीरो की कुछ बाइक्स आने वाली भी हैं। इनमें एक्सएफ3आर और लीप हाइब्रिड एसईएस शामिल हैं। सबसे महंगी हीरो की बाइक एक्सपल्स 200 4वी है, जिसकी कीमत 1,30,255 रुपये है। आपको बता दें कि हीरो मोटोकॉर्प दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता है, जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। भारतीय दोपहिया बाजार में 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी के साथ हीरो मोटोकॉर्प भारत की नंबर एक दोपहिया कंपनी है। हीरो ने सबसे पहले होंडा के साथ एक जॉइंट वेंचर में शुरुआत की थी। हालांकि यह सफल गठबंधन (हीरो होंडा) 2010 में समाप्त हो गया और दोनों एक दूसरे के बड़े प्रतियोगी बन गए। यदि आप इस समय हीरो की कोई बाइक या स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो पहले इसकी लेटेस्ट प्राइस लिस्ट चेक कर लें।
हीरो मोटरसाइकिलों की नयी प्राइस लिस्ट :
हीरो की सबसे सस्ती मोटरसाइकिलें :
- हीरो एचएफ डीलक्स : शुरुआती कीमत 52037 रु
- हीरो स्प्लेंडर प्लस : शुरुआती कीमत 63864 रु
76000 रु तक की कीमत वाली मोटरसाइकिलें :
- हीरो स्प्लेंडर आईस्मार्ट 110 : शुरुआती कीमत 69,221 रु
- हीरो पैशन प्रो : शुरुआती कीमत 69698 रु
- हीरो सुपर स्प्लेंडर : शुरुआती कीमत 73,696 रु
- हीरो ग्लैमर : शुरुआती कीमत 75604 रु
1.20 लाख रु तक कीमत वाली मोटरसाइकिलें :
- हीरो एक्सट्रीम 160 आर : शुरुआती कीमत 110807 रु
- हीरो एक्सपल्स 200टी : शुरुआती कीमत 118216 लाख रु
- हीरो एक्सपल्स 200 : शुरुआती कीमत 120641 लाख रु
1.30 लाख रु तक कीमत वाली मोटरसाइकिलें :
- हीरो एक्सट्रीम 200एस : शुरुआती कीमत 125662 लाख रु
- हीरो एक्सपल्स 200 4वी : शुरुआती कीमत 130255 लाख रु
हीरो के स्कूटर :
- हीरो प्लेजर+ : शुरुआती कीमत 63,241 रु
- हीरो माएट्रो एज 110 : शुरुआती कीमत 67251 रु
- हीरो डेस्टिनी 125 : शुरुआती कीमत 70725 रु
- हीरो माएट्रो एज 125 : शुरुआती कीमत 78472 रु
हीरो की जल्द आने वाली बाइकें :
- हीरो लीप हाइब्रिड एसईएस (स्कूटर) : अनुमानित कीमत 74000 रु
- हीरो एक्सएफ3आर : अनुमानित कीमत 1.60 लाख रु
हीरो की जनवरी बिक्री
महामारी की तीसरी लहर के बीच हीरो मोटोकॉर्प ने जनवरी 2022 में अपने वाहनों की 3,80,476 इकाइयां बेची हैं। कंपनी ने जनवरी 2021 में 4,85,889 इकाइयों की बिक्री की थी। राज्य-वार लॉकडाउन और प्रतिबंधो ने महीने की कुल बिक्री की मात्रा को प्रभावित किया है। हीरो मोटोकॉर्प की चार मैन्युफैक्चरिंग सुविधाएं हैं, जो धारूहेड़ा, नीमराना और हरियाणा के गुड़गांव और उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित हैं। इन संयंत्रों की कुल मिलाकर प्रति वर्ष 7.6 मिलियन दोपहिया वाहनों की उत्पादन क्षमता है। कंपनी की आरएंडडी फैसिलिटी जयपुर के बाहरी इलाके में मौजूद है, जो 249 एकड़ में फैली हुई है। भारत भर में 6,000 से अधिक डीलरशिप के साथ हीरो मोटोकॉर्प ने महानगरों के साथ-साथ देश के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवेश करने में कामयाबी हासिल की है। इलेक्ट्रिक स्कूटर आने वाले वर्षों में हीरो बाइक्स के नए लॉन्च का एक प्रमुख हिस्सा होंगे। हीरो मोटोकॉर्प भी ग्रीन एनर्जी पर ध्यान दे रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications