नई दिल्ली, अप्रैल 6। एक नयी लिस्ट सामने आई है, जिसमें देश के सबसे अमीर व्यक्तियों का जिक्र है। 90.7 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने भारत के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में अपना खिताब बरकरार रखा है। जबकि टेस्ला और स्पेसएक्स के संस्थापक एलोन मस्क पहली बार दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति के रूप में उभरे हैं। ये जानकारी बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स द्वारा मंगलवार को प्रकाशित वार्षिक रैंकिंग के अनुसार साामने आयी है। दुनिया के अरबपतियों की सूची में मुकेश अंबानी 10वें स्थान पर हैं, जबकि अडाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदानी 90 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 11वें स्थान पर हैं। सूची में भारत के कुल 166 अरबपति हैं।
कौन कौन हैं लिस्ट में शामिल
भारतीयों में मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के बाद शिव नादर, साइरस पूनावाला, राधाकिशन दमानी, लक्ष्मी मित्तल, सावित्री जिंदल, कुमार बिड़ला, दिलीप सांघवी और उदय कोटक हैं।
चेक करें कितनी संपत्ति
1. मुकेश अंबानी : 90.7 अरब डॉलर
2. गौतम अडानी : 90 अरब डॉलर
3. शिव नादर : 28.7 अरब डॉलर
4. सायरस पूनावाला : 24.3 अरब डॉलर
5. राधाकिशन दमानी : 20 अरब डॉलर
6. लक्ष्मी मित्तल : 17.9 अरब डॉलर
7. सावित्री जिंदल : 17.7 अरब डॉलर
8. कुमार बि़ड़ला : 16.5 अरब डॉलर
9. दिलीप सांघवी : 15.6 अरब डॉलर
10. उदय कोटक : 14.3 अरब डॉलर
दुनिया में कहां हैं ये लोग
वैश्विक स्तर पर, शिव नादर 47वें नंबर हैं। वैश्विक स्तर पर टॉप 100 की लिस्ट में सात भारतीय हैं। इनमें मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, साइरस पूनावाला, राधाकिशन दमानी, लक्ष्मी मित्तल और सावित्री जिंदल और परिवार शामिल हैं।
ये हैं बाकी अरबपति
अन्य अरबपति भारतीयों में अजीम प्रेमजी, कुशल पाल सिंह, बजाज ब्रदर्स, मुरली दिवी, गोपीकिशन दमानी, बजाज भाई-बहन, अश्विन दानी और परिवार, हसमुख चुडगर और परिवार, बेनू गोपाल बांगुर शामिल हैं। महेंद्र चोकसी और परिवार, राकेश झुनझुनवाला, एमए यूसुफ अली, रवि जयपुरिया, कपिल और राहुल भाटिया परिवार, मंगल प्रभात लोढ़ा, फाल्गुनी नायर, एनआर नारायण मूर्ति, विक्रम लाल और परिवार, अजय पीरामल, सेनापति "क्रिस" गोपालकृष्णन, अनिल अग्रवाल और परिवार, पंकज पटेल, गुरबचन सिंह ढींगरा, विनोद और अनिल राय गुप्ता और लीना तिवारी शामिल हैं।
घटी अरबपतियों की संख्या
फोर्ब्स ने कहा है कि विश्व स्तर पर दुनिया के अरबपति क्लब में 2021 की तुलना में 87 लोगों की गिरावट आई है। इसमें 2,668 व्यक्ति हैं और इनकी कुल शुद्ध संपत्ति 12.7 ट्रिलियन डॉलर है। 2021 की तुलना ये 400 बिलियन डॉलर कम है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
