इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा है। सोने का भाव जुलाई में उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद लगातार नीचे गिर रहे हैं। सोने की कीमत में इस हफ्ते दो दिन बड़ी गिरावट आई है।
नई दिल्ली: इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा है। सोने का भाव जुलाई में उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद लगातार नीचे गिर रहे हैं। सोने की कीमत में इस हफ्ते दो दिन बड़ी गिरावट आई है। 10 अगस्त से 14 अगस्त के बीच सोने का हाजिर भाव जहां 2954 रुपये गिरा है तो वहीं चांदी का 4250 रुपये लुढ़की।

बीते कल यानी शुक्रवार को एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई। हालांकि गुरुवार को कीमत में मामूली सुधार देखने को मिला था। अगस्त के पहले हफ्ते तक 56 हजार के पार पहुंचने के बाद इस हफ्ते सोना 52 हजार के पास पहुंच गई है। घरेलू बाजारों में ऊंचाई पर जाने के बाद अब सोने के दाम गिर रहे हैं। वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में गिरावट के बाद घरेलू बाजार में गिरावट आ रही है।
उतार-चढ़ाव के साथ ये रही पिछले पांच दिनों में सोने-चांदी की रेट
- 10 अगस्त को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव आज 576 रुपये गिरकर 55550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं चांदी का हाजिर भाव 418 रुपये प्रति किलो नीचे 74595 रुपये पर खुला।
- 11 अगस्त मंगलवार को सोने के दाम में दूसरे कारोबारी सत्र में सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव आज 987 रुपये गिरकर 54528 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं चांदी का हाजिर भाव 1,254 रुपये प्रति किलो नीचे 72,354 रुपये पर खुला।
- 12 अगस्त बुधवार को सप्ताह के तीसरे कारोबारी सत्र में सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव आज 1643 रुपये गिरकर 52,308 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं चांदी का हाजिर भाव 7,761 रुपये प्रति किलो नीचे 63,450 रुपये पर आ गया।
- 13 अगस्त सोने के दाम में गुरुवार को सोने की कीमत में तीन दिनों में 3523 रुपए की गिरावट आई है। वहीं चांदी की कीमत में पिछले तीन दिनों में 9752 रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई।
- 14 अगस्त सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र शुक्रवार को सोने की कीमत में 0.65% की गिरावट आई और सोना 52596 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं सितंबर डिलीवरी वाले चांदी की कीमत में 1 फीसदी की गिरावट आई और चांदी 1% नीचे गिरकर 70,345 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
पांच महीने में सोने में रिटर्न
पहले बात बीते पांच महीने में सोने में रिटर्न की करें तो वायदा बाजार में 16 मार्च को सोने के दाम 38,400 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। जबकि 7 अगस्त को सोने का भाव रिकॉर्ड 56,191 रुपए प्रति 10 ग्राम तक उछला। यानी इस दौरान सोने के दाम में 17,791 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी देखने को मिल चुकी है। यानी मार्च से 7 अगस्त तक 155 दिनों में सोना 32 फीसदी के आसपास रिटर्न दे चुका है। जबकि अगस्त के पहले हफ्ते में सोने की कीमत में 2400 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी देखने को मिली। 31 जुलाई की करें तो सोने के दाम 53,445 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुए थे। जबकि 7 अगस्त को सोने की कीमत 55,845 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुए।
2011 में मिला था 30 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न
गोल्ड की कीमत में 30 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न वर्ष 2011 में देखने को मिला था। तब पूरी दुनिया आर्थिक मंदी की चपेट में थी। उस साल सोने के दाम 19000 हजार रुपए के स्तर से 27000 रुपए के स्तर पर आ गए थे। तब सोना करीब 32 फीसदी के रिटर्न के साथ 6600 रुपए प्रति दस ग्राम की ग्रोथ देखने को मिली। उसके बाद 2019 से पहले सोने में इतना रिटर्न कभी देखने को नहीं मिला। 2019 में चीन और अमरीका के बीच चल रहे ट्रेड वॉर और जियो पॉलिटिकल टेंशन की वजह से सोने के दाम में तेजी देखने को मिली थी। जिसकी वजह से सोने में रिटर्न में 25 फीसदी के रिटर्न के साथ 7800 रुपए की तेजी देखने को मिली थी। वैसे 2013 से लेकर 2015 यानी सोने के दाम में गिरावट भी देखने को मिली है।
दिवाली और धनतेरस पर आ सकती सोने में तेजी
बाजार एक्सपर्ट्स की माने तो इस साल दिवाली और धनतेरस पर सोने के दाम में फिर से तेजी आएगी। और 10 ग्राम सोने का भाव 60000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच सकता है। वहीं बाजार एक्सपर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत 80 हजार के आंकड़े को पार कर सकती है। बाजार जानकार इस हफ्ते आई गिरावट का शॉर्ट टर्म गिरावट मान रहे हैं। उनके मुताबिक फिलहाल छोटी अवधि में सोने का भाव गिरता नजर आएगा, लेकिन इस साल के अंत तक सोने में तेजी आएगी और इस दिवाली तक सोने की कीमत 60 हजार प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर सकती है। सोना-चांदी के भाव में शॉर्ट टर्म गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई गिरावट का असर है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश रहा है। जब भी अर्थव्यवस्था संकट के दौर से गुजरती है तब निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर चुनते हैं।
More From GoodReturns

Jefferies की बड़ी भविष्यवाणी! Gold या Stocks? Chris Wood ने बताया कहां बनेगा ज्यादा पैसा!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications