इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा है। सोने का भाव जुलाई में उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद लगातार नीचे गिर रहे हैं। सोने की कीमत में इस हफ्ते दो दिन बड़ी गिरावट आई है।
नई दिल्ली: इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा है। सोने का भाव जुलाई में उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद लगातार नीचे गिर रहे हैं। सोने की कीमत में इस हफ्ते दो दिन बड़ी गिरावट आई है। 17 अगस्त से 21 अगस्त के बीच सोने का हाजिर भाव जहां 378 रुपये गिरा है तो वहीं चांदी का 769 रुपये लुढ़की। बीते कल यानी शुक्रवार को एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई।

उतार-चढ़ाव के साथ ये रही पिछले पांच दिनों में सोने-चांदी की रेट
17 अगस्त को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव आज 106 रुपये गिरकर 52768 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं चांदी का हाजिर भाव 391 रुपये प्रति किलो ऊपर 68159 रुपये पर खुला।
18 अगस्त मंगलवार को सोने के दाम में दूसरे कारोबारी सत्र में सर्राफा बाजार में सोने का रेट 1,237 रुपये चढ़कर 54,000 रुपये के पार चला गया। देश भर के सर्राफा बाजार में सोमवार की तुलना में 10 ग्राम सोने का हाजिर भाव 1,237 रुपये बढ़कर 54,111 रुपये पर खुला। वहीं, एक किलो चांदी का हाजिर भाव 1,462 रुपये की तेजी के साथ 68,034 पर खुला।
19 अगस्त बुधवार को सप्ताह के तीसरे कारोबारी सत्र में सर्राफा बाजारों में सोने का हाजिर भाव 53424 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। वहीं चांदी औंधेमुंह गिरी है। आज चांदी 2863 रुपये गिरकर 67135 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खुली। एक किलो चांदी का हाजिर भाव 1,964 रुपये की तेजी के साथ 69,998 पर बंद हुआ था।
20 अगस्त सोने के दाम में गुरुवार को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव आज 866 रुपये गिरकर 52528 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं चांदी का हाजिर भाव 624 रुपये प्रति किलो नीचे 66448 रुपये पर खुला।
21 अगस्त सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र शुक्रवार को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 71 रुपये की बढ़त के साथ 52390 रुपये पर खुला। वहीं, एक किलो चांदी का भाव 1237 रुपये चढ़कर 67390 रुपये पर खुला।
सोने से अच्छी कमाई
सोने ने रुपये के रूप में हमेशा बेहतर लाभ दिया है। वर्ष 2001 के बाद से सोने ने प्रतिवर्ष 13 प्रतिशत लाभ दिया है। पिछले 15 वर्षों की बात करें, तो सोने ने प्रतिवर्ष 14.7 प्रतिशत का लाभ दिया है। पिछले 10 वर्षों में सोने ने प्रति वर्ष 10.1 प्रतिशत और पिछले पांच वर्षों में प्रति वर्ष 12.8 प्रतिशत का लाभ दिया है। इसलिए यह समझना आसान है कि पूंजी या बचत का एक हिस्सा स्वर्ण में ही लगता है। एक खूबी यह भी है कि इसमें निवेश से किसी का जीवन दांव पर नहीं लगता।
सोना 2302 रुपये उछला
अगस्त के पहले सप्ताह में सोने की चमक जहां बढ़ी तो चांदी और ज्याद मजबूत हुई। 3 अगस्त को सोना 53976 रुपये प्रति 10 ग्राम पर एक नए रिकॉर्ड के साथ बंद हुआ और अंतिम कारोबारी दिवस यानि सात अगस्त को सर्वोच्च शिखर पर जा पहुंचा। इस दिन सोने का हाजिर भाव 56126 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। जहां तक चांदी की बात है तो इसका हाजिर भाव इस दौरान 64770 रुपये से 75013 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया।
More From GoodReturns

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications