नयी दिल्ली। मार्च में लॉकडाउन की शुरुआत के समय शेयर बाजार में भारी गिरावट थी। मगर धीरे-धीरे शेयर सूचकांक फिर से ऊपर चढ़ना शुरू हुए। सेंसेक्स और निफ्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया। इससे निवेशकों को भी नया बूस्ट मिला और जो कंपनियां आईपीओ लेकर आईं उनमें अधिकतर को जबरदस्त रेस्पोंस मिला। इन कई कंपनियों के शेयर की लिस्टिंग धमाकेदार रही, जिससे निवेशकों का पैसा 1 ही दिन में करीब दोगुना तक हो गया। लिस्टिंग के बाद से अब तक कुछ शेयर निवेशकों का पैसा कई गुना कर चुके हैं। यहां हम आपको 2020 के टॉप 5 आईपीओ के बारे में बताएंगे, जिन्होंने लिस्टिंग के समय निवशकों को तगड़ा रिटर्न दिया।
केमकॉन स्पेशियलिटी
केमकॉन स्पेशियलिटी का 318 करोड़ रुपये का आईपीओ 21 सितंबर से 23 सितंबर तक के लिए खुला था। इस आईपीओ को 5 गुना से अधिक आवेदन भेजे गए थे। शेयर ने 1 अक्टूबर को शेयर बाजार में शुरुआत की। ये शेयर 115 फीसदी के प्रीमियम के साथ 731 रु पर लिस्ट हुआ। जबकि आईपीओ में इसका रेट 340 रु था। यानी लिस्टिंग के समय ही इसने निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया था। हालांकि तब से इस शेयर में काफी गिरावट आई है।
हैपिएस्ट माइंड्स
हैपिएस्ट माइंड्स का 702 करोड़ रुपये का आईपीओ 7 सितंबर से 9 सितंबर तक के लिए खुला था। ये शेयर 17 सितंबर को 111 फीसदी के प्रीमियम के साथ 351 रु पर लिस्ट हुआ। जबकि आईपीओ में इसका रेट 166 रु था। लिस्टिंग के समय ही इस शेयर ने भी निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया था। इस समय भी ये शेयर लिस्टिंग प्राइस के आस-पास ही है।
रूट मोबाइल
रूट मोबाइल का 600 करोड़ रुपये का आईपीओ 9 सितंबर को खुला था। इस इश्यू को पहले ही दिन फुल सब्सक्राइब कर लिया गया था। ये शेयर 21 सितंबर को लिस्टिंग वाले दिन 102 फीसदी के प्रीमियम के साथ 708 रु पर लिस्ट हुआ। जबकि आईपीओ में इसका रेट 350 रु था। लिस्टिंग के समय ही इसने भी निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया था। इस समय ये शेयर 1083 रु के आस-पास है। यानी आईपीओ इश्यू में शेयर प्राइस के मुकाबले ये 3 गुना से अधिक तक चढ़ा है। इससे निवेशकों का पैसा भी तीन गुना से ज्यादा तक बढ़ा होगा।
बर्गर किंग इंडिया
बर्गर किंग का 810 करोड़ रुपये का आईपीओ 2 दिसंबर से 4 दिसंबर तक के लिए खुला था। इस इश्यू को 156.6 सब्सक्राइब किया गया था। ये शेयर 14 दिसंबर को लिस्टिंग वाले दिन 92.25 फीसदी के प्रीमियम के साथ 115.35 रु पर लिस्ट हुआ। जबकि आईपीओ में इसका रेट 60 रु था। लिस्टिंग के समय इस शेयर ने भी निवेशकों का पैसा करीब दोगुना कर दिया। इस समय ये शेयर 186 रु के आस-पास है। यानी आईपीओ इश्यू में शेयर प्राइस के मुकाबले ये 3 गुना से अधिक तक चढ़ा है। इससे निवेशकों का पैसा भी तीन गुना से ज्यादा तक हो गया होगा।
रोसारी बायोटेक
रोसारी बायोटेक का 496 करोड़ रुपये का आईपीओ 13 जुलाई को खुला था। ये शेयर 23 जुलाई को 58 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ था। इस शेयर ने 425 रु के मुकाबले 670 रु पर शुरुआत की थी। उसी दिन ये 803 रु तक गया था। इस समय ये शेयर 929 रु के करीब है। यानी आईपीओ इश्यू में शेयर प्राइस के मुकाबले ये 2 गुना से अधिक तक चढ़ा है। इससे निवेशकों का पैसा भी 2 गुना से ज्यादा तक हो गया होगा।
More From GoodReturns

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

30 सितंबर तक का मौका: USD FCNR डिपॉजिट पर मिल रहा है 7.52% तक ब्याज, ऐसे करें निवेश

SGB रिडेम्पशन विंडो लाइव: क्या आपका गोल्ड बॉन्ड समय से पहले निकासी के लिए तैयार है?

पीएम मोदी का भाषण और आपकी जेब: क्या टैक्स और ब्याज दरों में हुआ कोई बदलाव? सच जानिए

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications