Hera Pheri 3: फिल्म हेरा फेरी 3 से जुड़ी हुई बड़ी खबर सामने आई है। परेश रावल ने इस फिल्म के लिए काम करने से मना कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय कुमार ने अपने प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिल्म के जरिए परेश रावल को एक कानूनी नोटिस भेजी है।

नोटिस में फिल्म छोड़ने की जानकारी
नोटिस में उन्होंने फिल्म हेरा फेरी 3 की शूटिंग को बीच में छोड़ने और गैर प्रोफेशनल तरीका अपनाने के लिए 25 करोड़ रुपये मांगे हैं। एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले के बारे में जानकारी आई है कि एक कानूनी सूत्र ने बताया है कि परेश रावल ने अपनी प्रोफेशनल जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाई। अगर उन्हें फिल्म नहीं करनी थी तो शूटिंग शुरू होने और पैसा खर्च होने से पहले ही मना कर देना चाहिए था। अब वक्त आ गया है कि बॉलीवुड में भी यह साफ हो जाए कि जैसे हॉलीवुड में होता है, वैसे ही यहां भी अब कोई अपनी मर्जी से फिल्म छोड़ नहीं सकता।
परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3' छोड़ने की वजह पर कही ये बात
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता परेश रावल ने खुद बताया है कि उन्होंने फिल्म 'हेरा फेरी 3' छोड़ दी है। पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि फिल्म छोड़ने की वजह मेकर्स के साथ क्रिएटिव मतभेद थे। हालांकि, बाद में परेश रावल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए इन अफवाहों को खारिज कर दिया। उन्होंने लिखा 'मैं यह साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि 'हेरा फेरी 3' से पीछे हटने का मेरा फैसला किसी भी तरह के रचनात्मक मतभेद की वजह से नहीं था। मैं दोहराना चाहता हूं कि फिल्म के निर्देशक के साथ मेरा कोई क्रिएटिव डिसएग्रीमेंट नहीं है। मैं प्रियदर्शन जी के लिए गहरा सम्मान, स्नेह और विश्वास रखता हूं।'
फिल्म हेरा फेरी 3 को देखने के लिए फैंस बेताब है। इसे लेकर कई सारे सोशल मीडिया पोस्ट भी शेयर कर चुके हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications