
Henan Mine Bonus : कंपनियां अपने कर्मचारियों को हर साल बोनस देती हैं। ये बोनस इसलिए दिया जाता है ताकि कंपनी के कर्मचारी मन लगाकर, मेहनत से और 100 फीसदी परफॉर्मेंस के साथ काम करें और लंबे समय तक कंपनी के साथ जुड़े रहें। आम तौर पर कंपनियां कर्मचारियों के खाते में बोनस राशि सैलेरी के साथ ट्रांसफर कर देती हैं। पर एक कंपनी ऐसी है, जिसने बोनस बांटने का एक अनोखा तरीका अपनाया। आगे जानिए कंपनी और इसके बोनस बांटने के तरीके की पूरी डिटेल।
कहां की है कंपनी
जिस कंपनी की हम बात कर रहे हैं, वो चीन की है। इसका नाम है हेनान माइ। इस चीनी कंपनी ने साल के अंत में कर्मचारियों को बोनस के रूप में पैसा देने से पहले एक मंच पर बैंकनोटों का ढेर लगा दिया है। इसने स्टेज पर 61 मिलियन युआन (लगभग 9 मिलियन डॉलर) या 70 करोड़ रु का पहाड़ लगा दिया और एक माहौल बनाया। ये घटना 17 जनवरी को हेनान प्रांत में एक क्रेन निर्माता कंपनी की सालाना पार्टी में घटी। इस घटना का फुटेज सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया जो वायरल हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि कंपनी की सालाना पार्टी में कैश का ढेर लगा हुआ है, जो करीब दो मीटर ऊंचा है।
तीन लोगों को मिले 6-6 करोड़ रु
एक न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट अनुसार हेनान माइन के तीन कर्मचारियों को पांच मिलियन युआन का टॉप पुरस्कार मिला। ये राशि लगभग 6 करोड़ रु के बराबर है। सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेल्स मैनेजर्स को ये इनाम मिला है। वहीं 30 से अधिक बाकी लोगों को कम से कम दस लाख युआन दिए गए। 10 लाख युआन करीब 1.20 करोड़ रु के बराबर हैं।
एक खास कॉम्पिटीशन भी हुआ
17 जनवरी की शाम को कंपनी ने सेल्स ईयर-एंड मीटिंग की और 40 सेल्स मैनेजर्स को कुल 61 मिलियन युआन का बोनस बांटा। कंपनी ने इस मौके पर एक कॉम्पिटीशन भी किया। कर्मचारियों को एक तय समय में 100-युआन के नोट गिनने थे। कंपनी ने अकेले इस प्रतियोगिता पर 12 मिलियन युआन खर्च कर डाले। सबसे तेज़ नोट गिनने वाले 157,000 युआन का पुरस्कार दिया गया।
सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा
ऑनलाइन शेयर किए गए इन कई वीडियो में से एक के मुताबिक पैसे को 100,000 युआन के बंडलों में पैक किया गया था। बड़े पैमाने पर ये वीडियो वायरल हो रही हैं। काले सूट और लाल स्कार्फ वाले पुरुषों का एक ग्रुप हाथों में कैश लिए हुए देखा जा सकता है। इस कैश रिवार्ड ने सोशल मीडिया पर बहुत सारे लोगों का ध्यान आकर्षित किया, जहां कुछ ऑनलाइन लोगों ने जलन जाहिर की तो कुछ ने इसे पीआर स्कैम करार दिया।

जानिए कंपनी की डिटेल
हेनान माइन को करीब 21 साल पहले 2002 में शुरू किया गया था। इसमें 5,100 से अधिक लोग काम करते हैं। 2022 में इसका सेल्स रेवेन्यू 9.16 बिलियन युआन रहा था। ये 2021 के मुकाबले में 23 फीसदी की वृद्धि हुई। यह ग्रोथ इसने पिछले एक साल में चीनी अर्थव्यवस्था के निराशाजनक आधिकारिक आंकड़ों के बावजूद हासिल की है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
