
Heavy fall in IT stocks today: आज आईटी शेयरों में भारी गिरावट का दिन है। टीसीएस और इनफोसिस के तिमाही नतीजे अच्छे न रहने के अलावा आगे कुछ तिमाही में भी प्रदर्शन अच्छा न रहने की आशंका बन रही है। ऐसे में आज आईटी शेयरों में भारी गिरावट दर्ज हो रही है। इनफोसिस तो 10 फीसदी से ज्यादा टूट गया है।
आज निफ्टी 17632.80 अंक पर 195.20 अंक की गिरवट के साथ ट्रेड कर रहा है। वहीं सेंसेक्स 59662.35 अंक पर 768.65 अंक की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा निफ्टी आईटी इंडेक्स 26520.30 अंक पर 1822.50 अंक की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। आज ज्यादातर इंडेक्स गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं।
जानिए सबसे ज्यादा गिरावट वाले आईटी शेयर
इनफोसिस का शेयर इस वक्त 1,228.55 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रहा है। इस वक्त इसमें 160.65 रुपये यानी 11.56 फीसदी की गिरावट है।
एलटीआई माइंडट्री का शेयर इस वक्त 4278.30 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रहा है। इस वक्त इसमें 370.10 रुपये यानी 8.18 फीसदी की गिरावट है।
टेक महिन्द्रा का शेयर इस वक्त 1,017.45 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रहा है। इस वक्त इसमें 69.40 रुपये यानी 6.39 फीसदी की गिरावट है।
एलएंडटी टेक का शेयर इस वक्त 3321.90 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रहा है। इस वक्त इसमें 208.80 रुपये यानी 5.86 फीसदी की गिरावट है।

एचसीएल टेक का शेयर इस वक्त 1,023.35 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रहा है। इस वक्त इसमें 48.50 रुपये यानी 4.52 फीसदी की गिरावट है।
टीसीएस का शेयर इस वक्त 3,098.15 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रहा है। इस वक्त इसमें 90.70 रुपये यानी 2.84 फीसदी की गिरावट है।
विप्रो का शेयर इस वक्त 358.80 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रहा है। इस वक्त इसमें 9.50 रुपये यानी 2.58 फीसदी की गिरावट है।
More From GoodReturns

SEBI के नए ETF नियम: ट्रेडिंग का तरीका बदल गया, अब कैसे लगाएं सही ऑर्डर?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications
