Karnataka Heavy Rain Alert: कर्नाटक में पिछले कई दिनों से बारिश का सितम जारी है। स्कूलों से लेकर अपार्टमेंट तक में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने हाल ही में इससे जुड़ी बड़ी अपडेट दी है। IMD ने बताया है कि कुल 13 जगहों पर कर्नाटक में बारिश होगी। कर्नाटक और तमिलनाडु में हो रही लगातार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त भी हो गया है। दोनों राज्यों के कई इलाकों में लोगों को जलभराव और यातायात जाम का भी सामना करना पड़ रहा है। आइए इससे जुड़ी जानकारी आपको देते हैं।

22 अक्टूबर तक यहां होगी जमकर बारिश
22 अक्टूबर तक उडुपी और उत्तर कन्नड़ सहित 13 जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। दक्षिणी आंतरिक क्षेत्रों में एक शियर जोन सक्रिय है, जिससे 22 अक्टूबर तक भारी बारिश होने की उम्मीद है। तटीय कर्नाटक और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी 22 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा उत्तर कन्नड़, उडुपी, बेलगावी, धारवाड़, हावेरी, गडग, शिवमोग्गा, चिक्कमगलुरु, हासन, कोडागु, चित्रदुर्ग, दावणगेरे और तुमकुरु जिले भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण 21 अक्टूबर तक येलो अलर्ट के तहत हैं।
बेंगलुरू में इस दिन तक होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, बेंगलुरु में 21 अक्टूबर तक मध्यम बारिश की उम्मीद की गई थी। इसके बाद शहर में हल्की बारिश हो सकती है। कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में भी 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, और मछुआरों को भी सतर्क रहने की मौसम विभाग ने सलाह दी गई है।
कर्नाटक की ये जगहें हुई पानी-पानी
वरथुर, हेब्बल, कडुबीसनहल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश के कारण कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं। आउटररिंग रोड (ओआरआर) पर मान्यता टेक पार्क जैसी प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियों और सरजापुर जैसे प्रौद्योगिकी केंद्र वाले इलाके भी बारिश से प्रभावित हुए है। इतना ही नहीं, बेंगलुरू में कई स्कूलों और अपार्टमेंट में भी पानी भर चुका है। इतना ही नहीं, बारिश के कारण कई लोगों को सड़कों पर ट्रैफिक का भी सामना करना पड़ रहा है क्योंकि कई सारी सड़के भी जलमग्न हो गई हैं।
भारी बारिश के कारण ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है। लगातार बारिश से बिजली कटौती भी देखने को मिली है। जिससे कई कंपनियों को उत्पादन संबंधी परेशानी हो रही है।
मौसम विभाग ने दिए तूफान के संकेत
मौसम विभाग ने बंगाल के आसमान में तूफान का संकेत दिया है। अंडमान सागर में अगले 24 घंटों में यह चक्रवात पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तरी अंडमान सागर के पास निम्न दबाव में बदल जाएगा। इसके अलावा IMD का अनुमान है कि 25 अक्टूबर तक भारत के कुछ हिस्सों में शीत लहर चल सकती है।
21 से 25 अक्टबूर तक IMD ने कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र जैसे क्षेत्रों में भारी बारिश की अतिरिक्त चेतावनी जारी की है और इस दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications