
Stock market Closing : आज बिकवाली के कारण बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। आज बीएसई सेंसेक्स 879 अंक यानी की 1.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,799 के स्तर बंद हुआ। निफ्टी 50 भी आज 245 अंक यानी की 1.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,415 के स्तर पर बंद हुआ। व्यापक बाजारों में, बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 1.05 प्रतिशत की गिरावट रही, जबकि बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.6 प्रतिशत की गिरावट रही।
गिरावट का कारण
आज दोपहर के बाद इक्विटी मार्केट्स में बिकवाली में तेजी दिखी, लगभग सभी सेक्टर के निवेशकों ने शेयरो को डंप करना शुरू कर दिया, जिसके कारण दोपहर के बाद बाजार में गिरावट औक बढ़ गई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व (यूएस फेड) ने 2023 के अंत तक ब्याज दरों को 5 प्रतिशत से ऊपर तक बढ़ान के संकेतों के बाद वैश्विक बाजारों में आज गिरावट रहा। बाजार में गिरावट का एक कारण यह भी है कि आज यूरोपीय सेंट्रल बैंक और बैंक ऑफ इंग्लैंड अपने ब्याज दर संबंधित घोषणा करने वाले हैं।
टॉप गेनर
पिरामल इंटरप्राइजेज का शेयर आज 4.91 प्रतिशत की तेजी के साथ 912.80 के स्तर पर बंद हुआ
गोदरेज कंज्यूमर का शेयर आज 1.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 903.20 के स्तर पर बंद हुआ
गेल इंडिया का शेयर आज 1.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 97.35 के स्तर पर बंद हुआ
ब्रिटानिया का शेयर आज 1.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 4465.45 के स्तर पर बंद हुआ
टॉप लूजर
टेक महिंद्रा का शेयर आज 3.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1022 के स्तर पर बंद हुआ
बैंक ऑफ बड़ौदा शेयर आज 3.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 184.55 के स्तर पर बंद हुआ
अंबुजा सिमेंट का शेयर आज 3.61 प्रतिशत गिरावट के साथ 561.20 के स्तर बंद हुआ
टाइटन का शेयर आज 2.64 प्रतिशत के गिरावट के साथ 2522.70 के स्तर पर बंद हुआ
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।
More From GoodReturns

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम



Click it and Unblock the Notifications