नई दिल्ली। शेयर बाजार में आज दोपहर में भारी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि आज शेयर बाजार की शुरुआत मामूली तेजी के साथ हुई थी, लेकिन जैसे जैसे दिन चढ़ता गया, शेयर बाजार में गिरावट बढ़ती गई। दोपहर में जहां निफ्टी 166.30 अंक की गिरावट के साथ 14815.50 अंक के स्तर पर ट्रेड कर रहा था, वहीं सेंसेक्स 654.33 अंक की गिरावट के साथ 50235.43 अंक के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।
इससे पहले आज सोमवार यानी 22 फरवरी 2021 को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। आज बीएसई का सेंसेक्स करीब 45.91 अंक की तेजी के साथ 50935.67 अंक के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 15.20 अंक की तेजी के साथ 14997.00 अंक के स्तर पर खुला। आज बीएसई में शुरुआत में कुल1,167 कंपिनयों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 723 शेयर तेजी के साथ और 345 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 99 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले।

निफ्टी के टॉप गेनर
हिन्डाल्को का शेयर करीब 6 रुपये की तेजी के साथ 314.20 रुपये के स्तर पर खुला।
एनटीपीसी का शेयर करीब 1 रुपये की तेजी के साथ 105.50 रुपये के स्तर पर खुला।
टाटा स्टील का शेयर करीब 7 रुपये की तेजी के साथ 677.50 रुपये के स्तर पर खुला।
ओएनजीसी का शेयर करीब 1 रुपये की तेजी के साथ 106.00 रुपये के स्तर पर खुला।
एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 13 रुपये की तेजी के साथ 1,552.45 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप लूजर
आईटीसी का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 211.30 रुपये के स्तर पर खुला।
गेल का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 144.10 रुपये के स्तर पर खुला।
एचडीएफसी का शेयर करीब 26 रुपये की गिरावट के साथ 2,715.40 रुपये के स्तर पर खुला।
मारुति सुजुकी का शेयर करीब 57 रुपये की गिरावट के साथ 7,265.70 रुपये के स्तर पर खुला।
बजाज ऑटो का शेयर करीब 28 रुपये की गिरावट के साथ 3,972.75 रुपये के स्तर पर खुला।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
