Stock Market Closing: शेयर बाजार में बीते 4 दिन की तेजी आज हवा हो गई। आज सेंसेक्स और निफ्टी ऑल टाइम हाई से फिसल कर काफी नीचे आ गए। आज हफ्ते का लास्ट ट्रेडिंग डे भी था।
आज जहां सेंसेक्स करीब 505.19 अंक की गिरावट के साथ 65280.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 165.50 अंक की गिरावट के साथ 19331.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,580 कंपनियों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,511 शेयर तेजी के साथ और 1,956 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 113 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 192 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं।
इसके अलावा 24 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 140 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 96 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 22 पैसे की कमजोरी के साथ 82.74 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप गेनर
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 17 रुपये की तेजी के साथ 618.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाइटन कंपनी का शेयर करीब 38 रुपये की तेजी के साथ 3,144.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर करीब 15 रुपये की तेजी के साथ 1,564.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टीसीएस का शेयर करीब 6 रुपये की तेजी के साथ 3,329.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एसबीआई का शेयर करीब 1 रुपये की तेजी के साथ 593.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
अदानी पोर्ट का शेयर करीब 21 रुपये की गिरावट के साथ 718.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन का शेयर करीब 7 रुपये की गिरावट के साथ 255.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अपोलो हास्पिटल का शेयर करीब 137 रुपये की गिरावट के साथ 5,146.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 33 रुपये की गिरावट के साथ 1,357.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ब्रिटानिया का शेयर करीब 119 रुपये की गिरावट के साथ 5,054.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?



Click it and Unblock the Notifications