नई दिल्ली, मई 20। आज गुरुवार को शेयर बाजार में गिरावट का रुख रहा। आज जहां सेंसेक्स करीब 337.78 अंक की गिरावट के साथ 49564.86 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 124.20 अंक की गिरावट के साथ 14906.00 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,248 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,648 शेयर तेजी के साथ और 1,441 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 159 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 7 पैसे की मजबूती की के साथ 73.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी के टॉप गेनर
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर करीब 18 रुपये की तेजी के साथ 803.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
सिपला का शेयर करीब 20 रुपये की तेजी के साथ 924.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बीपीसीएल का शेयर करीब 8 रुपये की तेजी के साथ 454.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 9 रुपये की तेजी के साथ 975.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाइटन कंपनी का शेयर करीब 10 रुपये की तेजी के साथ 1,531.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
टाटा स्टील का शेयर करीब 59 रुपये की गिरावट के साथ 1,105.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हिन्डाल्को का शेयर करीब 18 रुपये की गिरावट के साथ 385.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कोल इंडिया का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 146.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ब्रिटानिया का शेयर करीब 112 रुपये की गिरावट के साथ 3,422.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ओएनजीसी का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 111.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।


Click it and Unblock the Notifications