नई दिल्ली, नवंबर 23। सोने की कीमतों में आज फिर से गिरावट आई है। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को सोने के दाम नीचे फिसले हैं। सोने की कीमतों में करीब 750 रु की गिरावट दर्ज की गयी है। बता दें कि आज की गिरावट से सोने के दाम 48000 रु के काफी करीब आ गए हैं। सोने के साथ ही आज चांदी के दाम भी कम हुए हैं। चांदी की कीमत 645000 रु के नीचे आ गयी है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
23 नवंबर को सोने और चांदी के रेट
23 नवंबर सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 752 रु प्रति 10 ग्राम की कमजोरी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 48834 रु से गिर कर 48076 रु पर आ गया। यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से काफी कम है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 1297 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 65829 रु से गिर कर 64532 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 754 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 47884 रु और 22 कैरेट वाला सोना 694 रु सस्ता होकर 44038 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 569 रु सस्ता हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 36057 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 434 रु गिर कर 28124 रु पर आ गया।
जानिए अपने शहर के रेट
आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहें तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट कर सकते हैं। हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
गोल्ड में निवेश
आगे चल कर सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है। इस तरह यही सही समय सोने में खरीदारी और निवेश का। जो लोग सोने में निवेश करना चाहते हैं उनके लिए यह तय कर पाना मुश्किल होता है कि वे कैसे निवेश करें। इसके लिए हम आपको एक बढ़िया ऑप्शन की जानकारी देंगे।
गोल्ड ईटीएफ है अच्छा ऑप्शन
सोने में निवेश करने के लिए गोल्ड ईटीएफ एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। गोल्ड ईटीएफ दरअसल म्यूचुअल फंड ही है। गोल्ड ईटीएफ भी सोने के रेट पर ऊपर-नीचे होता है। गोल्ड ईटीएफ निवेशकों को लंबी अवधि में जोरदार रिटर्न कमाने का मिलता है। अच्छी बात ये है कि गोल्ड ईटीएफ इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में होते हैं। आपको इसमें सोने की शुद्धता को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होती। फिजिकल गोल्ड के मुकाबले गोल्ड ईटीएफ को जल्दी और मौजूदा रेट पर बेचा जा सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications