सोने-चांदी की खरीद करने वालों के लिए अच्छी खबर हैं। आज शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने-चांदी के रेट में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
नई दिल्ली: सोने-चांदी की खरीद करने वालों के लिए अच्छी खबर हैं। आज शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने-चांदी के रेट में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कई दिनों से सोने-चांदी के हाजिर भाव में चल रही तेजी पर आज ब्रेक लग गया। आज देश भर के सर्राफा बाजारों में सोना-चांदी दोनों गिरावट के साथ खुले।

चांदी के रेट में आज 839 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी जा रही है तो वहीं 14 से 24 कैरेट तक के सोने की कीमतों में भी कमी दिख रही है। शुक्रवार को सर्राफा बाजारों 24 कैरेट सोना गुरुवार के बंद भाव 51476 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 172 रुपये चढ़कर सस्ता होकर 51304 रुपये पर खुला।वहीं, चांदी 65252 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सस्ता हुआ गोल्ड, चांदी के गिरे भाव
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51304 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51099 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46994 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38478 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 65252 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
सोना-चांदी क्यों हुए सस्ते
वहीं वैश्विक बाजारों में पिछले सत्र में मजबूत लाभ दर्ज करने के बाद सोने की कीमतें आज गिर गईं। पिछले सत्र में यूरो के मुकाबले अमेरिकी डॉलर में गिरावट आई, लेकिन वैश्विक आर्थिक सुधार पर चिंताओं ने सोने के नुकसान को कम रखा। पिछले सत्र में 1,965.94 डॉलर की वृद्धि के बाद हाजिर सोना 0.3% की गिरावट के साथ 1,947.41 डॉलर प्रति औंस पर था।
सोना वायदा में भारी गिरावट
घरेलू वायदा बाजार में शुक्रवार सुबह सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई है। शुक्रवार सुबह 10 बजे एमसीएक्स एक्सचेंज पर अक्टूबर वायदे का सोने का भाव 0.86 फीसद या 447 रुपये की भारी गिरावट के साथ 51,327 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा दिसंबर वायदे का सोने का भाव इस समय एमसीएक्स पर 0.87 फीसद या 452 रुपये की भारी गिरावट के साथ 51,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। सोने की वैश्विक कीमतों में भी शुक्रवार सुबह अच्छी-खासी गिरावट देखी गई। वहीं, चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में शुक्रवार सुबह जबरदस्त गिरावट देखी गई। दिसंबर वायदा की चांदी का भाव शुक्रवार सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर एमसीएक्स पर 1.58 फीसद या 1091 रुपये की गिरावट के साथ 67,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करता दिखा। उधर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चांदी के भाव में शुक्रवार सुबह गिरावट देखी गई
वैश्विक स्तर पर सोना-चांदी की कीमत
वैश्विक स्तर पर भी सोने की कीमतों में शुक्रवार सुबह गिरावट देखी गई। ब्लूमबर्ग के अनुसार, इस समय सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.88 फीसद या 17.20 डॉलर की गिरावट के साथ 1,947.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.28 फीसद या 5.39 डॉलर की गिरावट के साथ 1,940.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। चांदी की वैश्विक कीमतों की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी की वैश्विक वायदा कीमत 1.71 फीसद या 0.47 डॉलर की गिरावट के साथ 26.83 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती देखी गई। इसके अलावा चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.69 फीसद या 0.19 डॉलर की गिरावट के साथ 26.69 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications