नयी दिल्ली। अगर आप इस दिवाली अपने लिए फोन खरीदना चाहते हैं या किसी को फोन गिफ्ट करना चाहते हैं तो ये आपके लिए सुनहरा मौका है। असल में बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट पर फेस्टिव सीजन की सेल चल रही है। आपके इस सेल में ऐप्पल, सैमसंग, मोटोरोला जैसे बड़े ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स पर 40 हजार रुपये की छूट मिल सकती है। आईफोन और सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 जैसे दमदार और नये स्मार्टफोन पर तगड़ी छूट का फायदा उठाने का सही मौका है। आइए जानते हैं मिल रहे डिस्काउंट के बारे में।
ऐप्पल आईफोन एसई 2020
ऐप्पल का ये स्मार्टफोन इसी साल लॉन्च हुआ है। फ्लिपकार्ट की सेल में इस फोन पर 9501 रु का डिस्काउंट मिल रहा है। आईफोन एसई 2020 की कीमत 42,500 रु है, पर आप इसे 32,999 रु में खरीद पाएंगे। आईफोन के इस मॉडल के 64 जीबी वाले वेरिएंट पर 14,350 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी पेश किया जा रहा है। अगर आपके पास एक्सिस बैंक का कार्ड है तो आपको अलग से 1,500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
सैमसंग गैलेक्सी एम51
आप सैमसंग गैलेक्सी एम51 पर 2,500 रु का डिस्काउंट ले सकते हैं। यानी आपको अमेजन ये 24,999 रु कीमत वाला स्मार्टफोन 22,499 रु में मिल सकता है। वहीं सिटी बैंक, कोटक बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के कार्डधारकों को अतिरिक्त 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इन बैंकों के कार्डधारकों को ये फोन 19,499 रु में पड़ जाएगा।
मोटोरोला रेजर 2019
मोटोरोला रेजर 2019 पर सबसे अधिक 40,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। ये फोन आप 84,999 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि इसकी कीमत 1,24,999 रुपये है। मोटोरोला रेजर 2019 पर आपको 14,850 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। साथ ही ईएमआई ऑफर भी दिया जा रहा है, जिसके तहत ये फोन 3,542 रुपये मासिक ईएमआई पर खरीदा जा सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी नोट 10+
सैमसंग गैलेक्सी नोट 10+ पर 20 हजार रु का डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन का 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला फोन 79,999 रुपये का है। पर आप इसे 59,999 रु में खरीद सकत हैं। इतना ही नहीं फिल्पकार्ट यूजर्स को 14,850 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा मिलेगा, जिससे ये फोन और सस्ते मे मिलेगा।
सैमसंग गैलेक्सी एस20 +
इस दमदार स्मार्टफोन, जो कि इसी साल लॉन्च हुआ है, पर 24,000 रु बचाने का मौका है। इस स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले फोन को आप 49,999 रु में खरीद सकते हैं। वैसे ये फोन 73,999 रुपये का है। आपको इस स्मार्टफोन पर 14,850 रु तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। एक बात और कि फ्लिपकार्ट स्मार्ट अपग्रेड प्लान लेने वालों 15,000 रु तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगी। यानी अंतिम प्राइस 73,999 रु से गिर कर 21000 रु तक आ सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications