Rategain Travel Technologies: आज यानी गुरुवार 16 नवंबर 2023 को रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलॉजीज के शेयरों में 4 फीसदी से अधिक की गिरावट देखने को मिली हैं। कंपनी ने एक दिन पहले ही फंड को जुटाने के लिए क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट लॉन्च किया है।

इसके बावजूद भी शुरुआती कारोबार में शेयर टूट गया। गुरुवार को शेयर बीएसई पर सुबह गिरावट के साथ 707.95 रु पर खुला। यह शेयर जल्द ही पिछले बंद भाव से 4.3 फीसदी तक गिरकर 682.20 रु के लो तक आ गया। एनएसई पर यह शेयर 704.95 रुप पर खुलकर 681.10 रुपये के लो तक आया।
खबर लिखने तक यानी 12:20 बजे रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलॉजीज का शेयर बीएसई पर 1.48 फीसदी की गिरावट के साथ 701.25 रु के स्तर पर ट्रेड कर रहा हैं।
रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलॉजीज के 52 सप्ताह के उच्च स्तर और निचला स्तर की बात करें तो फिर रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलॉजीज के शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर बीएसई पर 730.10 हैं वही, अगर हम रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलॉजीज के 52 सप्ताह के निचला स्तर की बात करें तो फिर इसका 52 सप्ताह का निचला स्तर 262.65 रुपये है।
रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलॉजीज के शेयर ने पिछले एक साल में अपने निवेशकों को लगभग 152.49 फीसदी का रिटर्न दिया हैं। वही, अगर हम पिछले 6 महीने की बात करें तो फिर पिछले 6 महीनों में भी इस शेयर ने अपने निवेशकों को काफी शानदार रिटर्न दिया हैं। पिछले 6 माह में शेयर लगभग 71.13 फीसदी चढ़ा है।
अगर हम इस कंपनी के शेयर का पिछले 1 महीने का हाल देखे तो फिर इस कंपनी ने पिछले एक महीने में अपने निवेशकों को लगभग 16.53 फीसदी का रिटर्न दिया है। वही, अगर हम पिछले 5 कारोबारी दिनों की बात करें तो फिर वह शेयर पिछले 5 कारोबारी दिनों में करीब 3.76 फीसदी चढ़ा है।
रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलॉजीज के क्यूआईपी इश्यू के लिए फ्लोर प्राइस की बात करें तो फिर इसका फ्लोर प्राइस प्रति शेयर 676.66 रुपये तय किया गया है। कंपनी का प्लान क्यूआईपी के माध्यम से 600 करोड़ रु की राशि जुटाने का हैं।
200 करोड़ रु का इसमें ग्रीनशू ऑप्शन भी शामिल है। इससे क्यूआईपी के जरिए से 8 फीसदी इक्विटी का डाइल्यूशन होगा । क्यूआईपी इश्यू के मैनेजमेंट के लिए एक्सिस कैपिटल और आईआईएफएल कैपिटल को नियुक्त किया गया है।
यह कंपनी ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी के लिए एसएएएस सॉल्यूशंस की ग्लोबल प्रोवाइडर है। इसके 100 से ज्यादा देशों में 2 हजार 800 से अधिक ग्राहक हैं और 700 से अधिक पार्टनर हैं। वर्ष 2004 में कंपनी को शुरु किया गया था।
अगर हम कंपनी के शुद्ध मुनाफे की बात करें तो फिर रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलॉजीज का सितंबर 2023 तिमाही में शुद्ध मुनाफा वार्षिक आधार पर दोगुने से ज्यादा होकर 30.04 करोड़ रुपये हो गया। वही, अगर रेवेन्यू की बात करें तो फिर रेवेन्यू भी करीब 90 फीसदी उछलकर 234 करोड़ 72 लाख रुपये हो गया।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
यह भी पढ़ें: Success Story: नौकरी करते आया आइडिया, बना दिया करोड़ों का कारोबार
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
