Loo Lagne ke Lakshan: चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं से हर किसी का हाल बेहाल है। ऐसे में लोगों को अपनी सेहत को लेकर बहुत ज्यादा अलर्ट हो जाने की जरूरत है।

आपकी जरा सी लापरवाही भी हीट स्ट्रोक की वजह बन सकती है। अगर आप हीट स्ट्रोक को हल्के में ले रहे हैं, तो ऐसी गलती न करें क्योंकि यह गंभीर बीमारी का कारण भी बन सकता है। चलिए जानते हैं कि वह कौन से लक्षण हैं जिनसे हीट स्ट्रोक की आप पहचान सकते हैं।
ये हैं हीट स्ट्रोक के लक्षण
1. शरीर का तापमान बढ़ जाना
हीट स्ट्रोक के प्रमुख लक्षणों में से एक शरीर का तापमान 104°F (40°C) से ऊपर बढ़ना है। शरीर का तापमान 104 डिग्री या उससे ज्यादा हो जाना हीट स्ट्रोक की निशानी है। जब शरीर की तापमान को नियंत्रित करने की क्षमता विफल हो जाती है, तो यह जल्द ही हीट स्ट्रोक का कारण बन सकता है।
यदि आप या आपका कोई परिचित गर्म, ड्राई स्कीन के साथ उच्च शरीर के तापमान का अनुभव करता है, तो व्यक्ति को फौरन अस्पताल ले जाना चाहिए।
2. मानसिक स्थिति या व्यवहार में बदलाव होना
हीट स्ट्रोक हमारे दिमाग के फंक्शन को भी प्रभावित करता है। इसके कारण कंफ्यूजन, असंतुलन और यहां तक कि दौरे भी शुरू हो सकते हैं।
हीट स्ट्रोक आपके मानसिक स्थिति को हानि भी पहुंचा सकता है। गुस्सा, डलिरियम या चलने में असमर्थता इसके प्रमुख चेतावनी संकेत हो सकते हैं।
3. ड्राई स्किन
हीट स्ट्रोक के कारण अक्सर ड्राई स्किन की परेशानी भी होती है। ऐसे में शरीर पसीना नहीं बहा पाता और खुद को पर्याप्त रूप से ठंडा नहीं कर पाता।
गर्मी की थकावट के विपरीत, जहां त्वचा पसीने से नम हो सकती है, हीट स्ट्रोक के कारण त्वचा ड्राई और लाल हो सकती है।
हीट स्ट्रोक होने पर शरीर त्वचा की तरह रक्त प्रवाह करता है, ताकि वह ठंडा हो सके। इसकी वजह से त्वचा लाल हो जाती है। हीट स्ट्रोक की वजह से स्किन रूखी या चिपचिपी भी हो सकती है।
शरीर का तापमान बढ़ने से त्वचा भी गर्म होने लगती है और इस दौरान ऐसा भी लग सकता है कि त्वचा जल रही है परंतु भयानक गर्मी के बावजूद पसीना नहीं आता।ऐसे संकेत दिखने पर आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
4. दिल की धड़कन बढ़ना और सांसों का तेज होना
जैसे-जैसे शरीर अत्यधिक गर्मी से निपटने के लिए संघर्ष करता है, हृदय गति और सांस लेना तेज हो सकता है। बढ़ी हुई हृदय गति, विशेष रूप से हीट स्ट्रोक से संबंधित एक खतरे का संकेत भी है।
जब तापमान बढ़ता है, तो शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए सांसों को बढ़ा देता है। ऐसे में आप तेज-तेज सांसें लेने लगते हैं।
ऐसे शरीर का तापमान बढ़ने से दिल पर भी दबाव पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दिल को शरीर का तापमान प्राकृतिक तरीके से ठंडा करने के लिए तेजी से और जल्दी रक्त को पम्प करना पड़ता है। जिसकी वजह से सांस लेने में दिक्कत आ सकती है और शरीर का तापमान बढ़ने से दिल की धड़कने बढ़ने लगती हैं।
5. मितली और उल्टी होना
हीट स्ट्रोक के लक्षणों में से मुख्य लक्षण मतली, उल्टी और पेट में ऐंठन जैसे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल भी हैं। लंबे समय तक उच्च तापमान के संपर्क में रहने के कारण और इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन की वजह से ये लक्षण उत्पन्न हो सकते हैं और ऐसे में अगर आपने सही उपचार न किया जाए, तो हीट स्ट्रोक और गर्मी से संबंधित अन्य गंभीर बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: होली पर सस्ता हुआ सोना-चांदी का भाव, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 10 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए 24k, 22k 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए सुनहरा मौका! PM Kisan योजना से पाएं 3000 रुपए महीना, ऐसे भरें फॉर्म



Click it and Unblock the Notifications