Insurance policy for Dogs : भारत में लोगों के बीच पालतु जानवर रखने का चलन अब बढ़ रहा है। हाल ही में विदेशी नस्ल के कुत्तों के हमले की खबरे भी खूब आई हैं। लखनऊ, नोएडा सहित कई जगहों से इसतरह की खबरे आई हैं। इस तरह के हमलो से एक बात साफ हो गई है कि पालतु जानवरों की और अच्छे से देखरेख करने की जरुरत है। आजकल जानवरों के लिए खाने के समान से लेकर उनकी स्वास्थ के देखभाल से जुड़ी तमाम तरह की चिजें बाजार में आसानी से उपलब्ध है। अब इंश्योरेंस कंपनियां भी पालतु जानवर रखने के चलन को मौके के तौर पर देख रही हैं। Bajaj Allianz Insurance, Digit Insurance और Future Genrali Insurance कंपनियां पालतु जानवरों खास कर डॉग के इंश्योरेंस प्लान पर फोकस कर रही हैं।
भारत में बढ रहा है चलन
कंपनियां पालतु जानवरों के लिए ऑफर किए जा रहे पेट इंश्योरेंस प्लान में कई तरह के रिस्क कवर करती हैं। कंपनियां पेट के इलाज का खर्च से लेकर उनकी चोरी होने तक का रिस्क कवर करती हैं। ग्लोबल डेटा एनालिटिक्स कंपनी Statista के आकड़ो के मुताबिक पिछले कुछ सालों में भारत में पेट की आबादी में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। Statista के अनुसार 2014 में इनकी आबादी 1.26 करोड़ जो साल 2019 में बढ़कर 2.14 करोड़ हो गई। डाटा के अनुसार 2023 तक भारत में पेट की संख्या 3.1 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।
कम लोगों को पेट इंश्योरेंस की है जानकारी
जानकार इंडिया को दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ता पेट मार्केट के रुप में देख रहे हैं। लेकिन भारत में आज भी पालतु जानवारों के बिमारी पर होने वाले खर्चों को लेकर जागरुकता नहीं दिख रही है। मनिकंट्रोल के मुताबिक ज्यादातर लोगों को पेट के इंश्योरेंस के विषय में जानकारी ही नहीं है।
कई कंपनियां उपलब्ध कराती है बीमा
भारत मे सरकारी जनरल इंश्योरेंस कंपनियां लंबे समय से पालतु जानवारों के लिए इंश्योरेंस पॉलिसि ऑफर करती रही हैं। अब प्राइवेट प्लेयरों की भी एन्ट्री भारतीय पेट इंश्योरेंस मार्केंट में हो गई है। इन कंपनियो में New India Assurance, National Insurance और Oriental Insurance सबसे आगे हैं। प्राइवेट बीमा कंपनियां पेट इश्योरेंस के लिए ज्यादे कवर की पेशकश कर रही हैं। (Insurance for Dog)
Pet insurance policy कैसे काम करती है
पेट इंश्योरेंस पॉलिसी पालतु जानवर के बीमार पड़ने पर उसके इलाज के खर्च को कवर करती है। यह मनुष्यों के हेल्थ पॉलिसी जैसी ही है। कंपनियां पेट को किसी कारण से मौत होने से लेकर उसके गुम होने तक का बीमा कवर करती हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications