HDFC SMS Service: आजकल हर व्यक्ति यूपीआई से लेन-देन करता है। हर ट्रांजैक्शन पर आपको बैंक अलर्ट SMS भेजता है। लेकिन अब आपको हर ट्रांजैक्शन पर बैंक SMS अलर्ट भेजे यह जरूरी नहीं है।
जी हां, आपको बता दें कि निजी क्षेत्र के दिग्गज बैंक अचडीएफसी ने कम पैसों के लेन-देन पर SMS अलर्ट को बंद करने का फैसला लिया है।

यह फैसला 25 जून से लागू होगा। इसके बारे में बैंक ने अपने ग्राहकों को खुद जानकारी दी है। अगर आपका भी एचडीएफसी बैंक में अकाउंट है तो इस खबर का पूरा जरूर पढ़ें।
इतने से कम किया पेमेंट तो नहीं आएगा मैसेज
आप चाहे तो 2000 रुपए का पेमेंट करें या फिर 1 रुपए का, SMS के जरिए आपको यह पता चल जाता है कि आपके खाते से पैसे निकले हैं, लेकिन एचडीएफसी बैंक ने ग्राहकों को यह जानकारी दी है कि 25 जून से कम लेन-देन से जुड़े हुए एसएमएस नहीं भेजे जाएंगे। हालांकि, पैसे मिलने(क्रेडिट) और भेजने(डेबिट) दोनों के लिए अलर्ट की सीमा अलग-अलग है।
बैंक ने ग्राहकों को जो सूचना दी है उसके अनुसार, UPI से 100 रुपये से कम के खर्च(डेबिट) का अब एसएमएस अलर्ट नहीं आएगा। इसके अलावा 500 रुपये तक के क्रेडिट का भी एलर्ट नहीं मिलेगा।
हालांकि, ई-मेल अलर्ट, हर ट्रांजेक्शन का मिलेगा। ऐसे में बैंक ने सभी ग्राहकों को अपना मेल आईडी अपडेट करने को कहा है ताकि उन्हें हर लेन-देन का अलर्ट मेल पर मिल सके।
वर्ल्डलाइन इंडिया की रिपोर्ट में दी गई है ये जानकारी
आपको बता दें कि वर्ल्डलाइन इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रांजैक्शंस के वॉल्यूम और वैल्यू के हिसाब से देश के तीन मुख्य यूपीआई ऐप -फोनपे , गूगलपे और पेटीएम हैं।
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक यूपीआई के जरिए लेन-देन कैलेंडर साल 2023 में 10 हजार करोड़ का आंकड़ा पार कर करीब 11.8 हजार करोड़ पर पहुंच गया।
छोटे लेन-देन के लिए हो रहा है यूपीआई का यूज
पिछले कुछ वर्षों से यूपीआई के जरिए लेन-देन में ट्रांजैक्शन की औसत वैल्यू धीरे-धीरे कम हो रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2022 की दूसरी छमाही में यह 1,648 रुपये से 8 फीसदी कम होकर 2023 की दूसरी छमाही में 1,515 रुपये हो गया।
इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि छोटे लेन-देने के लिए यूपीआई का इस्तेमाल बढ़ा रहा है।
इसके अलावा एचडीएफसी बैंक से जुड़ा हुआ एक और अपडेट भी आपको बता दें कि हाल ही में स्विगी एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड को लेकर भी एक अपडेट जारी किया गया है। आप अगर एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के यूजर्स हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है।
इस क्रेडिट कार्ड के कैशबैक स्ट्रक्चर में बदलाव किया गया है। यह बदलाव 21 जून, 2024 से प्रभावी होंगे और 21 जून से अर्न कोई भी कैशबैक स्विगी मनी के बजाय क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट में दिखाई देगा।
इसका मतलब है कि कैशबैक अगले महीने के स्टेटमेंट बैलेंस को कम कर देगा और इस तरह से आपके बिल भी कम हो जाएगा।
More From GoodReturns

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications