कोरोना संकट के बीच 31 मार्च को समाप्त तिमाही में एचडीएफसी को मुनाफा हुआ है। हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचडीएफसी) का स्टैंडअलोन मुनाफा वित्त वर्ष 2020 की मार्च तिमाही में 22 फीसदी घट
नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच 31 मार्च को समाप्त तिमाही में एचडीएफसी को मुनाफा हुआ है। हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचडीएफसी) का स्टैंडअलोन मुनाफा वित्त वर्ष 2020 की मार्च तिमाही में 22 फीसदी घट गया है। एचडीएफसी को मार्च तिमाही में 2233 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 2862 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। पूरे वित्त वर्ष की बात करें तो कंपनी को 17770 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

कंपनी बोर्ड ने शेयरधारकों को 21 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का एलान किया है। कंपनी का मुनाफा डिविडेंड इनकम घटने की वजह से प्रभावित हुआ है। मार्च तिमाही में एचडीएफसी लिमिटेड की डिविडेंड इनकम घटकर 2.08 करोड़ रुपये रही है। जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी की डिविडेंड इनकम 537 करोड़ रुपये रही थी। पूरे वित्त वर्ष में डिविडेंड इनकम 1081 करोड़ रुपये रही है। प्रॉफिट आन सेल इन्वेस्टमेंट इस दौरान 2.45 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले की समान तिमाही में 321 करोड़ रुपये रही थी।
21 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड
बता दें कि कंपनी ने तिमाही नतीजे घोषित करते हुए शेयरधारकों को 21 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का भी एलान किया है। मार्च तिमाही में एचडीएफसी की नेट इंटरेसट इनकम 17 फीसदी बढ़कर 3780 करोड़ रुपये रही है। यह एक साल पहले की समान तिमाही में 3238 करोड़ रुपये थी। जबकि इस दौरान नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.4 फीसदी रहा जो एक साल पहले की समान तिमाही में 3.3 फीसदी रही थी। एचडीएफसी की चौथी तिमाही में कुल आय 11982 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले की समान अवधि में 11587 करोड़ रुपये रही थी। आपरेशंस से आने वालो रेवन्यू मार्च तिमाही में 11976 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले की समान तिमाही में 11580 करोड़ रुपये थी। अदर इनकम करीब 6 करोड़ रुपये रहा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
