हाउसिंग फाइनेंस कंपनी एचडीएफसी का होम लोन आज से सस्ता हो गया है। देश में कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन लगा हुआ है, जिसकी वजह से दफ्तर और कार्यालय बंद चल रहे हैं।
नई दिल्ली: हाउसिंग फाइनेंस कंपनी एचडीएफसी का होम लोन आज से सस्ता हो गया है। देश में कोरोनावायरस के चलते लॉक डाउन लगा हुआ है, जिसकी वजह से दफ्तर और कार्यालय बंद चल रहे हैं। ऐसे में सरकार जनता को इस लॉकडाउन के दौरान तरह-तरह की सुविधाएं दे रही है। जी हां इस बीच कल मंगलवार की रात को एचडीएफसी बैंक ने अपने होम लोन ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। एचडीएफसी ने होम लोन के ग्राहकों को इस लॉकडाउन के बीच बड़ी छूट दी है।
एचडीएफसी ने होम लोन पर ब्याज की दरें 0.15% घटाई
बता दें कि एचडीएफसी बैंक ने होम लोन की ब्याज दर में 0.15% की कटौती कर दी है। इस वक्त सिस्टम में बॉरोइंग कॉस्ट में लगातार गिरावट आ रही है। कंपनी ने बयान में कहा कि एचडीएफसी ने हाउसिंग लोन्स के लिए अपनी रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट (आरपीएलआर) को 0.15 फीसदी घटा दिया है। यह रेट कंपनी के एडजस्टेबल रेट होम लोन्स के लिए बेंचमार्क रेट है। मालूम हो कि नई कर्ज दरें आज से यानि 22 अप्रैल 2020 से प्रभावी होंगी। इस कटौती से एचडीएफसी के सभी मौजूदा रिटेल होम लोन ग्राहकों को फायदा होगा। नई ब्याज दरें अब 7.85-8.15 फीसदी सालाना के बीच होंगी। वहीं इस कटौती के बाद इसकी होम लोन की मांग में तेजी आने की उम्मीद है।
जानिए किन-किन को होगा फायदा
इन घटी हुई दरों का फायदा रिटेल होम लोन लेने वालों ग्राहकों को मिलेगा और पुराने ग्राहक भी इन कम ब्याज दरों का फायदा ले पाएंगे। सैलरीड क्लास को भी इन नई दरों के चलते फायदा होगा।
आरबीआई ने रेपो रेट में की थी कटौती
बता दें कि कोरोना वायरस से अर्थव्यवस्था को होने वाले नुकसान के खतरे को देखते हुए केंद्रीय बैंक आरबीआई ने मार्च में बड़ा एलान किया था। रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में 0.75 फीसदी की बड़ी कटौती कर दी। इस कटौती के बाद अब रेपो रेट घटकर 4.4 फीसदी रह गया है। इसके साथ ही रिवर्स रेपो दर भी 0.90 फीसदी घटाकर इसे 4 फीसदी पर ला दिया गया। इसके बाद एसबीआई, एचडीएफसी बैंक समेत कुछ अन्य बैंक कर्ज दरों में कटौती कर चुके हैं।
एचडीएफसी बैंक ने भी घटाई थी दरें
इससे पहले एचडीएफसी बैंक ने भी अप्रैल की शुरुआत में ब्याज दरें घटाई थीं और इनमें 0.20 फीसदी की कटौती की थी। बैंक एक दिन के लोन पर मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) को घटाकर 7.60 फीसदी पर तय कर दिया है। वहीं, बैंक ने एक साल का एमसीएलआर 7.95 फीसदी की दर पर तय कर दिया है।
एसबीआई ने कम किया एमसीएलआर
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भी इस महीने अपने सभी टर्म लोन पर एमसीएलआर में 0.35 फीसदी की कटौती कर दी है जिसके बाद एसबीआई का एक साल का एमसीएलआर 7.75 फीसदी से घटकर 7.40 फीसदी पर आ गया है। एसबीआई की नई दरें 10 अप्रैल से लागू हो गई हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
