नई दिल्ली। हाउसिंग फायनेंस सेक्टर की देश की सबसे बड़ी कंपनी एचडीएफसी ने आज चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे पेश किए। दूसरी तिमाही में एचडीएफसी का मुनाफा पिछले साल की दूसरी तिमाही के 3961.5 करोड़ रुपये के मुकाबले इस साल घटकर 2870 करोड़ रुपए रहा है। वहीं दूसरी तिमाही में एचडीएफसी की आय पिछले साल की दूसरी तिमाही के13,487 करोड़ रुपये की तुलना में घटकर 11,723 करोड़ रुपये रह गई।

एचडीएफसी की दूसरी तिमाही में एनआईआई 3647 करोड़ रुपये रही। यह आय पिछले साल की दूसरी तिमाही में 3021 करोड़ रुपये थी। दूसरी तिमाही में एचडीएफसी की नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.3 फीसदी रही है। इसके अलावा एचडीएफसी की दूसरी तिमाही में लोन के अप्रुवल में 9 फीसदी की बढ़त देखने दर्ज की है। हालांकि एचडीएफसी को चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में 436 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग करनी पड़ी है।
व्हर्लपुल का शुद्ध लाभ 134.67 करोड़ रुपये रहा
व्हर्लपूल ऑफ इंडिया ने चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में 134.67 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 128.7 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय 1,634.31 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,432.15 करोड़ रुपये रही थी। दूसरी तिमाही में कंपनी का कर व्यय 44.02 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 17.55 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने कहा कि इन परिणामों की तुलना बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही से नहीं की जा सकती।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
