नई दिल्ली, नवंबर 6। म्यूचुअल फंड की ढेर सारी कैटेगरी हैं। इनमें से एक है ईएलएसएस की। ईएलएसएस यानी इक्विटी लिंक सेविंग स्कीम। इस कैटेगरी की म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश के करके आयकर बचाया जा सकता है। म्यूचुअल फंड की ईएलएसएस कैटेगरी में निवेश करने पर 80सी के तहत इनकम टैक्स की छूट का फायदा उठाया जा सकता है। इस कैटेगरी की एक शानदार स्कीम है, जिसने निवेशकों को बहुत ही अच्छा रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस म्यूचुअल फंड स्कीम में 25,000 रुपये का निवेश एक बार में किया होगा, तो उसकी वैल्यू अब 16 लाख रुपये हो चुकी है। आइये जानते हैं इस शानदार म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में सभी कुछ।
एचडीएफसी म्यूचुअल फंड की है यह स्कीम
यह ईएलएसएस स्कीम एचडीएफसी म्यूचुअल फंड की है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम का नाम है एचडीएफसी लॉग टर्म एडवांटेज फंड। इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने अपनी लांचिंग के बाद से अब करीब 6200 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस म्यूचुअल फंड स्कीम में इसकी लांचिंग के दौरान केवल 25,000 रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू आज 16 लाख रुपये से ज्यादा हो गई है। आइये जानते हैं यह कैसे हुआ। एचडीएफसी लॉग टर्म एडवांटेज फंड की लांचिंग 2 जनवरी, 2001 को हुई थी। इस फंड के पास 30 सितंबर 2021 को 1366 करोड़ रुपये की आसेट अंडर मैनेजमेंट थी।
लम्बे समय के निवेश का फायदा मिला
म्यूचुअल फंड में जब भी निवेश किया जाता है, तो जानकार यही सलाह देते हैं कि निवेश को लम्बे समय के लिए किया जाना चाहिए। जानकार यह सलाह क्यों देते हैं यह साबित करने के लिए एचडीएफसी लॉग टर्म एडवांटेज फंड में निवेश और उसके बाद पैसे के बढ़ने की गति से समझा जा सकता है। अब जानिए कितनी तेजी से 5 साल, 10 साल और उसके बाद बढ़ा पैसा।
ऐसे कराया एचडीएफसी लॉग टर्म एडवांटेज फंड ने फायदा
एचडीएफसी लॉग टर्म एडवांटेज फंड म्यूचुअल फंड स्कीम ने साल दर साल तगड़ा फायदा कराया है। यह स्कीम जनवरी 2001 में लॉन्च हुई थी। तब से अगर आज तक का रिटर्न देखा जाए तो इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने औसतन हर साल 21 फीसदी का रिटर्न दिया है। यही कारण है कि इस फंड ने निवेशकों का पैसा 20 साल में करीब 63 गुना कर दिया है। इस हिसाब से इस म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश किया गया 25,000 रुपये अब 16 लाख रुपये से कुछ ज्यादा ही हो चुका है।
जानिए एसआईपी माध्यम से कितना तैयार होता फंड
अगर कोई एचडीएफसी लॉग टर्म एडवांटेज फंड म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी माध्यम से केवल 2500 रुपये महीने का निवेश इसकी लाचिंग के दौरान शुरू कर देता तो आज 20 साल के बाद करीब 50 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाता। वहीं अगर यह 2500 रुपये की एसआईपी आज से 15 साल पहले शुरू की जाती तो उसकी वैल्यू करीब 16 लाख रुपये होती। इस फंड ने पिछले 15 साल में हर साल औसतन करीब 13 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं अगर यह 2500 रुपये की एसआईपी आज से 10 साल पहले इस फंड में शुरू की जाती तो करीब 7.5 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाता। इस फंड ने बीते 10 साल में हर साल औसतन 16 फीसदी का रिटर्न दिया है।
एचडीएफसी लॉग टर्म एडवांटेज फंड में कितने पैसे से शुरू हो सकता है निवेश
एचडीएफसी लॉग टर्म एडवांटेज फंड स्कीम में अगर आप एकमुश्त निवेश करना चाहते हैं तो आपको 5000 रुपये का न्यूनतम निवेश करना होगा। हालांकि अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। वहीं अगर आप एचडीएफसी लॉग टर्म एडवांटेज फंड स्कीम में अगर एसआईपी शुरू करना चाहते हैं तो आपको न्यूनतम 500 रुपये से शुरुआत करनी होगी। हालांकि यहां भी अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है।
जानिए ईएलएसएस फंड की खूबियां
- ईएलएसएस म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश पर इनकम टैक्स की छूट मिलती है।
- ईएलएसएस म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश 3 साल के लिए लॉकइन होता है।
- ईएलएसएस म्यूचुअल फंड स्कीम में 1.5 लाख रुपये तक का निवेश 80सी के तहत आयकर छूट के योग्य होता है।
- ईएलएसएस म्यूचुअल फंड स्कीम से पैसा 36 महीने के बाद निकाला जा सकता है।
- ईएलएसएस म्यूचुअल फंड स्कीम से अगर 36 माह के बाद पैसा न निकाला जाए तो उसके बाद इसे किसी भी दिन निकालने की इजाजत होती है।
- ईएलएसएस म्यूचुअल फंड स्कीम में अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं होती है।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Edelweiss Nifty REITs NFO: कल बंद हो रहा है मौका, निवेश से पहले ये बातें जरूर समझें

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति



Click it and Unblock the Notifications