निजी सेक्टर के बड़े बैंक एचडीएफसी ने नई सर्विस की शुरुआत की है। बैंक ने ग्राहकों के लिए फुल वीडियो केवाईसी सुविधा शुरू की है।
नई दिल्ली: निजी सेक्टर के बड़े बैंक एचडीएफसी ने नई सर्विस की शुरुआत की है। बैंक ने ग्राहकों के लिए फुल वीडियो केवाईसी सुविधा शुरू की है। जिसके जरिए ग्राहक अब घर बैठे सुरक्षित रूप से ऑनलाइन बैंक खाता, कॉरपारेट सैलरी अकाउंट या पर्सनल लोन के लिए जरूरी केवाईसी करा लेंगे। अब बैंक ब्रांच जाने की जरूरत नहीं होगी और मिनटों में काम हो जाएगा।TOP 5 बैंक : जानिए कैसे बंद करायें अपने Credit Card ये भी पढ़ें

बता दें कि बैंक ने सफल पायलट प्रोजेक्ट के बाद इस सर्विस को पूरी तरह शुरू किया है। आपको बता दें कि केवाईसी भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा संचालित एक पहचान प्रक्रिया है जिसकी मदद से बैंक और अन्य वित्तीय संस्थाएं अपने ग्राहक के बारे में अच्छे से जान पाती हैं। केवाईसी यानि "नो योर कस्टमर" यानि अपने ग्राहक को जानिये।
जान लें कब से कब तक मिलेगी सुविधा
बैंक तथा वित्तीय कम्पनियां इसके लिए फॉर्म को भरवा कर इसके साथ कुछ पहचान के प्रमाण भी लेती हैं। एचडीएफसी बैंक में ग्रुप हेड का कहना है कि पहले चरण में सेविंग, कॉरपोरेट अकाउंट्स और पर्सनल लोन के लिए यह सर्विस शुरू कर हो रही हैं। अन्य दूसरे बैंकिंग प्रोडक्ट्स के लिए भी यह सुविधा अलग-अलग चरण में शुरू होगी। रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों के अनुरूप, वीडियो केवाईसी, ग्राहक की पूर्ण केवाईसी के समान है और इसके बाद ग्राहक सभी वित्तीय/केवाईसी प्रोडक्ट ले सकता है। यह सर्विस वर्किंग दिनों में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी। वीडियो केवाईसी की प्रक्रिया ऑनलाइन, फास्ट और सेफ है। यह पेपरलेस व कॉन्टैक्टलेस है। इसमें बैंक के अधिकारी एवं ग्राहक के बीच की बातचीत रिकॉर्ड होती है।
वीडियो केवाईसी के लिए क्या है जरूरी
वीडियो केवाईसी करवाने के लिए आवेदक के पास एक एक स्मार्टफोन होना चाहिए और उनके पास बेहतर डेटा कनेक्टिविटी हो। बैंक आवेदन के वक्त संपूर्ण आधार ओटीपी-आधारित ईकेवाईसी होना जरूरी है। इसके साथ ही आवेदक के हाथ में पैन कार्ड की मूल प्रति होना चाहिए। बैंक अधिकारी यह भी ध्यान रखेंगे कि आवेदक उस समय भारत में मौजूद हों। ग्राहक द्वारा बैंक की वेबसाईट/प्लेस्टोर पर इंस्टा अकाउंट ओपनिंग ऐप द्वारा अपना आधार ईकेवाईसी पूरा कर लेने के बाद, उसे बैंक के अधिकारी से जोड़ा जाता है, जो वीडियो केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करता है।
जानिए क्या करते हैं बैंक अधिकारी
वीडियो केवाईसी के दौरान बैंक के अधिकारी सबसे पहले ग्राहक की जानकारी की पुष्टि करते हैं। उसके बाद वह ग्राहक का फोटो खींचते हैं। ग्राहक जब पैन कार्ड की ओरिजिनल कॉपी दिखाते हैं, तब उसका फोटो लिया जाता है। इतने में ही बैंक खाता खुल जाता है। लेकिन खाता को एक्टिवेट करने से पहले वीडियो केवाईसी के ऑडियो-वीडियो संवाद का सत्यापन किया जाता है। वीडियो केवाईसी के लिए ग्राहकों को बैंक द्वारा एसएमएस या ईमेल के जरिए एक लिंक भेजा जाएगा। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद ग्राहक वीडियो केवाईसी वेबपेज पर पहुंच जाएगा। इसके बाद ग्राहक को अपना मोबाइल नंबर डालना होगा और फिर इस पर आए ओटीपी के जरिए उसे ऑथेन्टिकेट किया जाएगा।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications