
HDFC Hybrid Fund : एचडीएफसी बैलेंस्ड एडवांटेज फंड ने अपनी शुरुआत के बाद से 261.12 फीसदी का एब्सॉल्यूट रिटर्न दिया है। यह बैलेंस्ड एडवांटेज फंड की कैटेगरी में टॉप परफॉर्मेंस करने वाली स्कीम है। इस स्कीम को 01 फरवरी 1994 को शुरू किया गया था। इस फंड ने बीते 3 सालों में 63.99 फीसदी का एब्सॉल्यूट रिटर्न दिया है। आगे जानिए फंड की पूरी डिटेल।
बैलेंस्ड एडवांटेज हाइब्रिड फंड
यह स्कीम एक बैलेंस्ड एडवांटेज हाइब्रिड फंड है जिसका मकसद इक्विटी और डेब्ट निवेश के मिश्रण से लंबी अवधि में निवेशकों को मुनाफा कराना है। अलग-अलग एसेट्स बाजार के मूवमेंट्स पर अलग-अलग तरीके से प्रतिक्रिया देती हैं और एक दूसरे के साथ लो कोरिलेशन रखती हैं। इसलिए इस योजना के जोखिम को हर वर्ग के साथ कम किया जाता है।
कितना दिया है रिटर्न
एचडीएफसी बैलेंस्ड एडवांटेज फंड ने अपनी शुरुआत के बाद से 261.12 फीसदी का एब्सॉल्यूट रिटर्न दिया है। वहीं इसी अवधि में इसका सालाना रिटर्न रहा है 13.48 फीसदी। 3 सालों में योजना का वार्षिक रिटर्न रहा 17.85 फीसदी, जो कि कैटेगेरी के औसत रिटर्न 10.18 फीसदी से अधिक है। इस स्कीम ने 5 साल में 78.16 फीसदी का एब्सॉल्यूट रिटर्न और 12.24 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है।
कराया है नुकसान
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फंड ने नुकसान भी कराया है। मार्केट की बीयर साइकल में स्कीम ने 30.36 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न दिया है। मगर बुल साइकल के दौरान इसने 76.36 फीसदी का रिटर्न दिया है।
एचडीएफसी बैलेंस्ड एडवांटेज फंड का पोर्टफोलियो
बैलेंस्ड एडवांटेज फंड का इक्विटी में 63.2 फीसदी, डेब्ट में 24.5 फीसदी और कैश में 10.1 फीसदी निवेश है। इक्विटी एक्सपोजर में एचडीएफसी, एसबीआई और आईसीआईसीआई जैसे बड़े बैंकों के फाइनेंशियल शेयर (34 फीसदी) हैं। वहीं एनर्जी स्टॉक की हिस्सेदारी 22.6 फीसदी है। इनमें एनटीपीसी, कोल इंडिया और गेल शामिल हैं। डेब्ट होल्डिंग्स में, स्कीम ने सॉवरेन (18.06 फीसदी) और एएए रेटेड निवेश (5.5 फीसदी) को अधिकतम वेटेज दिया है।
किसके लिए है बेस्ट
एचडीएफसी बैलेंस्ड एडवांटेज फंड का मसकद इक्विटी और डेब्ट निवेश के मिश्रण से लंबी अवधि में पैसा बनाना है। अपने मकसद के लिहाज से यह योजना उन निवेशकों के लिए बेहतर है जो लंबी अवधि के लिए इक्विटी और डेब्ट इंस्ट्रूमेंट्स के मिश्रण में निवेश करना चाहते हैं, बशर्ते उनके पास अधिक जोखिम लेने की क्षमता हो।
कितनी मिली है रेटिंग
एचडीएफसी बैलेंस्ड एडवांटेज को अपने लगातार ट्रैक रिकॉर्ड के लिए मॉर्निंगस्टार से 5-स्टार रेटिंग मिली है। स्कीम के पोर्टफोलियो के औसत रिटर्न का 'मीन डेविएशन' 19.9 है और इसका बीटा 0.96 है। बीटा ओवरऑल मार्केट की तुलना में योजना की अस्थिरता को दर्शाता है। इस फंड का बीटा 1 से कम है, इसलिए यह ओवरऑल मार्केट की तुलना में कम अस्थिरता को दर्शाता है। पर यह योजना एक उच्च जोखिम वाला निवेश ऑप्शन है। साथ ही, ध्यान रहे कि योजना का पिछला प्रदर्शन फ्यूचर के प्रदर्शन की गारंटी नहीं है। यानी जरूरी नहीं कि आपको आगे भी इतना ही अच्छा रिटर्न मिले।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
