नयी दिल्ली। प्रमुख एनबीएफसी (नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी) एचडीएफसी ने एक अच्छी खबर दी है। कंपनी ने 29 महीनों में पहली बार एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। इसने 33 से 99 महीनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 10 से 25 बेसिस पॉइंट्स (0.10 फीसदी से 0.25 फीसदी) के बीच ब्याज दरें बढ़ाई हैं। बता दें कि एचडीएफसी देश में सबसे अच्छी रेटेड एनबीएफसी में से एक है। आइए जानते हैं कि अब एचडीएफसी एफडी पर कितना ब्याज देगी।
कितना मिलेगा ब्याज
एचडीएफसी के अनुसार 30 मार्च से 33 महीने की अवधि की एफडी पर में 6.2% वार्षिक रिटर्न मिलेगा, जबकि 66 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी पर अब 6.6% ब्याज दर ऑफर की जाएगी। वहीं 99 महीने की जमा पर ग्राहकों को 6.65% ब्याज दर प्राप्त होगी। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों इन दरों पर 0.25% अधिक ब्याज दर मिलेगी। बता दें कि अक्टूबर 2018 के बाद यह पहली बार है जब एचडीएफसी ने एफडी की ब्याज दरों में वृद्धि की है।
इस कंपनी ने घटाई ब्याज दर
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार कुछ एनबीएफसी ने हाल के दिनों में अपनी एफडी ब्याज दरों में कटौती की है। 8% से अधिक ब्याज का भुगतान करने वाली श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस ने एफडी की ब्याज दरों में 15-25 बेसिस पॉइंट्स की कमी की है। अब ये पांच साल की जमा राशि पर 8.25% ब्याज दर का भुगतान करेगी। बहरहाल दरों में बढ़ोतरी के बाद आपको एचडीएफसी में बैंकों के मुकाबले एफडी पर 1-1.20% अधिक ब्याज मिलेगा।
जानिए एफडी पर मिलने वाली सुविधाएं
अपनी आवश्यकता के आधार पर आप 12 महीने से लेकर 120 महीने तक की किसी भी अवधि की एफडी करा सकते हैं। इसके अलावा आवश्यकता के आधार पर मासिक, तिमाही, छमाही या वार्षिक पेमेंट ऑप्शन चुन सकते हैं। एचडीएफसी जैसी कंपनियों को रेटिंग मिलती है। जितनी अधिक रेटिंग उतनी ही वे सुरक्षित होती है। एचडीएफसी को लगातार 25 सालों से रेटिंग एजेंसियों आईसीआरए और क्रिसिल दोनों से एएए रेटिंग मिली है। जानकार मानते हैं कि एफडी उन निवेशकों के लिए बढ़िया है, जो जोखिम नहीं लेना चाहते हैं और उन्हें टैक्स से दिक्कत नहीं है।
ब्याज दरें बढ़ने की थी उम्मीद
पिछले महीने दों बैंकों ने एफडी दरों में बदलाव किया था। इनमें एक्सिस बैंक और आईडीबीआई बैंक शामिल हैं। इन दोनों ही बैंकों ने एफडी की ब्याज दरों में मामूली बढ़ोतरी की थी। ऐसे में अनुमान और उम्मीद लगाई जा रही थी कि बहुत जल्द बाकी बैंक भी एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकते हैं। फिलहाल एचडीएफसी ने इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज कर लिया है।
ऐसे बचाएं टैक्स
आज भी बचत के लिहाज एफडी सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक है। यहां तक कि आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 सी के तहत टैक्स बचाने के उद्देश्य से भी निवेशक पीपीएफ, ईएलएसएस, यूलिप और एनपीएस (नेशनल पेंशन स्कीम) जैसे ऑप्शनों को छोड़ कर एफडी को ही चुनते हैं। मगर एफडी टैक्स बचा सकती हैं। टैक्स बचाने वाली एफडी में आप एक वित्त वर्ष में 1,50,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications