
HDFC Flexi Cap Fund : एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड एक ओपन-एंडेड डायनेमिक इक्विटी फंड है। ये फंड लार्ज, मिड और स्मॉल कैप तीनों कैटेगरियों के शेयरों में निवेश करता है। फंड का निवेश मुख्य रूप से इक्विटी और इक्विटी रिलेटेड इंस्ट्रूमेंट्स में रहता है। ये उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो बनाना चाहते हैं। इस फ्लेक्सी कैप फंड 1 जनवरी 1995 को शुरू किया गया था। अब तक इसके 28 साल पूरे हो गए हैं। इस फंड की एक खासियत यह है कि मार्केट कैपिटल, सेक्टरों और अलग-अलग थीम के डायरवर्सिफिकेशन में निवेश करने के लिए फ्लेक्सिबिलिटी प्रोवाइड करता है। यही वो स्कीम है, जिसने 10,000 रु की एसआईपी को 21 फीसदी के सीएजीआर पर 12 करोड़ रु में बदल दिया है।
1 और 3 साल का रिटर्न
एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड ने एक साल में 30.29 फीसदी का वार्षिक रिटर्न दिया है। इस लिहाज से 10,000 रु की मासिक एसआईपी पिछले वर्ष के दौरान आपके 1.20 लाख रु के कुल निवेश को 1.39 लाख रु बना देती। इस फंड ने 3 सालों में 31.03 फीसदी का वार्षिक रिटर्न दिया है। इस लिहाज से 10,000 रु की मासिक एसआईपी पिछले 3 वर्षों के दौरान आपके 3.60 लाख रु के कुल निवेश को 5.61 लाख रु बना देती।
5 और साल का रिटर्न
पिछले पांच वर्षों में फंड ने 20.82 फीसदी का वार्षिक रिटर्न दिया है। इस लिहाज से इसकी 10,000 रु की मासिक एसआईपी आपके कुल 6 लाख रु के निवेश को बढ़ा कर 10.07 लाख रु कर देती। वहीं पिछले दस वर्षों में फंड ने 16.11 फीसदी का वार्षिक रिटर्न दिया है। इस तरह इन वर्षों के दौरान 10,000 रु की मासिक एसआईपी आपके कुल निवेश को 12 लाख रु से बढ़ा कर 27.92 लाख रु कर देती।
शुरुआत से अब तक का रिटर्न
पिछले 15 वर्षों में फंड ने 15.32 फीसदी का वार्षिक रिटर्न दिया है। इस तरह 10,000 रु की मासिक एसआईपी आपके 18 लाख रु कुल निवेश को 63.38 लाख रु बना देती। फंड की शुरुआत से अब तक यह 21.00 फीसदी सीएजीआर के हिसाब से रिटर्न देने में कामयाब रहा है। 10,000 रु की मासिक एसआईपी आपके कुल 33.50 लाख रु के निवेश को 12.94 करोड़ रु में बदल देती।
10 हजार रु को बना दिया 1.18 करोड़ रु
शुरुआत से ही अगर किसी ने एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड में 10,000 रु का एक साथ निवेश किया होता तो 18.63 फीसदी के सीएजीआर पर बढ़ कर अब तक ये राशि 1.18 करोड़ रु हो जाती, जबकि निफ्टी 500 टीआरआई में लगाया गया इतना ही पैसा बढ़ कर केवल 24.73 लाख रु हो गया होता।
ये हैं टॉप 10 होल्डिंग्स
एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड की टॉप 10 होल्डिंग्स में आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा और हाउसिंग डेवलपमेंट फिनकॉर्प शामिल हैं। वहीं टॉप 10 इंडस्ट्रीज में बैंक, आईटी - सॉफ्टवेयर, फाइनेंस, पावर, कंस्ट्रक्शन, टेलीकॉम - सर्विसेज, ऑटोमोबाइल, एयरोस्पेस और डिफेंस, पेट्रोलियम उत्पाद और बीमा शामिल हैं।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
