नयी दिल्ली। देश के प्रमुख प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक ने लॉकडाउन के बीच अपने ग्राहकों के लिए दो खास तोहफे पेश किये हैं। इनमें पहला है एक विशेष नई सर्विस, जिसके तहत बैंक आपका कैश आपके दरवाजे तक पहुंचाएगा। एचडीएफसी बैंक ने बुधवार को लॉकडाउन के दौरान ग्राहकों की सहायता करने और नकदी निकालने के लिए अपने घर से बाहर जाने की आवश्यकता को खत्म करने के लिए मोबाइल एटीएम की तैनाती की है। यहां मोबाइल एटीएम का मतलब है एक वैन, जिसमें एटीएम लगा होगा और आप उससे कैश निकाल सकेंगे। लॉकडाउन के बीच घर से बाहर जाने और वायरस से सुरक्षित रखने के लिए बैंक ने यह खास पहल शुरू की है, जिससे बैंक के ग्राहकों काफी राहत मिलेगी।
फिलहाल मुम्बई, नोएडा में मिलेगी सुविधा
एचडीएफसी बैंक की यह नई सर्विस फिलहाल बतौर पायलट प्रोजेक्ट मुम्बई और नोएडा में शुरू की गई है, जिसे बैंक जल्द ही पूरे देश में शुरू करेगा। बैंक के अनुसार संबंधित शहरों में स्थानीय नगरपालिका अधिकारियों के परामर्श से उन जगहों की पहचान की जा रही है जहां ये मोबाइल वैन तैनात की जाएंगी। हर खास अवधि के लिए मोबाइल एटीएम प्रत्येक स्थान पर खुले रहेंगे। इस अवधि के दौरान मोबाइल एटीएम एक दिन में 10 से 5 बजे के बीच 3-5 स्टॉप को कवर करेंगे। यानी एक वैन एक इलाके में 3 से 5 जगहों पर अपनी सेवा देगी।
सोशल डिस्टेंसिंग का रखा जाएगा ध्यान
सुविधा के साथ ही एचडीएफसी बैंक ने सुरक्षा का भी इंतेजाम किया है। बैंक ने एक बयान में कहा है कि इन मोबाइल एटीएम में कर्मचारियों और ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एटीएम की लाइन में सोशल डिस्टेंसिंग और स्वच्छता के लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं। बैंक के एक अधिकारी के अनुसार इस कठिन समय के दौरान, हम हर किसी की मदद करने के लिए अपनी भागीदारी निभाना चाहते हैं। हमारी मोबाइल एटीएम सुविधाएं हमारे ग्राहकों और आम जनता को आसान नकद निकासी और अन्य सुविधाओं तक पहुंचने में मदद करेंगी।
लोन भी किया सस्ता
नयी एटीएम सुविधा के साथ ही एचडीएफसी बैंक ने ग्राहकों को दूसरा तोहफा लोन सस्ता करके दिया है। एचडीएफसी बैंक ने अपनी लोन ब्याज दर में 0.20 प्रतिशत की कटौती की है। बैंक ने अपनी एमसीएलआर सभी अवधियों के लिए कम की है। इसकी ओवरनाइट एमसीएलआर अब 7.60 फीसदी, एक साल की एमसीएलआर 7.95 फीसदी और तीन साल के लिए 8.15 फीसदी होगी। बैंक की कम हुई लोन ब्याज दरें 7 अप्रैल से प्रभाव में आ चुकी हैं। इससे बैंक के लोन ग्राहकों की ईएमआई कम होगी।
क्या होती है एमसीएलआर
एमसीएलआर यानी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट के तहत बैंक अपने फंड की लागत के हिसाब से लोन की दरें तय करते हैं। ये बेंचमार्क दर होती है। इसके बढ़ने से बैंक से लिया गया लोन महंगे हो जाता है। वहीं एमसीएलआर घटने पर लोन की ईएमआई कम हो जाती है। एमसीएलआर सिस्टम 1 अप्रैल 2016 से एमसीएलआर लागू हुआ। एमसीएलआर को कर्ज के लिए न्यूनतम दर माना जाता है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
