HDFC Bank Vs ICICI Bank : ट्रम्प टैरिफ के प्रभाव के बीच शेयर बाज़ार में कमज़ोरी देखी जा रही है। हालांकि, सोमवार (1 सितंबर) को दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। इस मिले-जुले कारोबार के बीच यदि आप बैंकिंग सेक्टर की दो दिग्गज कंपनियों एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में निवेश करना चाहते हैं तो निर्णय लेने में यह स्टोरी आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।

दरअसल, ब्रोकरेज फर्म जेफरीज और मोतीलाल ओसवाल ने इन दोनों स्टॉक को लेकर अपनी राय दी है और साथ में टारगेट भी बताया है। तो चलिए डिटेल में जानते हैं...
HDFC Bank Share Price Vs ICICI Bank Share Price
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (1 सितंबर) को जहां एक ओर एचडीएफसी बैंक के शेयरों में कमज़ोरी देखी गई जबकि आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में तेजी देखी गई। एचडीएफसी बैंक के शेयर पिछले हफ्ते ही बोनस इश्यू को लेकर रिकॉर्ड डेट के तौर पर कारोबार किया था।
एचडीएफसी बैंक के शेयर बीएसई पर गिरावट के साथ 951.35 रुपये पर जबकि आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 0.94 फीसदी की बढ़त के साथ 1411.20 रुपये पर बंद हुए।
HDFC Bank Share Price Performance Vs ICICI Bank Share Price Performance
एचडीएफसी बैंक के शेयर पिछले एक महीने में 5% गिरे हैं जबकि 6 महीनों में 10% का रिटर्न दिया है। वहीं यदि पिछले एक साल की बात करें तो स्टॉक ने 17% से ज़्यादा का उछाल दर्ज किया है।
जबकि आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में पिछले एक महीने में लगभग 6% की गिरावट आई है। वहीं, 6 महीने में स्टॉक लगभग 16% उछला है और 1 साल में कंपनी के शेयरों ने 13 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है।
HDFC Bank Share Price Target Vs ICICI Bank Share Price Target
ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने दोनों बैंकों के शेयरों में 20% से अधिक की बढ़ोतरी की संभावना जताई है। वहीं, मोतीलाल ओसवाल ने भी दोनों बैंकों के लिए 14-17% की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। दोनों ब्रोकरेज की टॉप पिक्स में दोनों बैंक के शेयर शामिल हैं।
जेफरीज़ और मोतीलाल ओसवाल ने एचडीएफसी बैंक के शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है। जेफरीज़ ने 2,400 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है जबकि मोतीलाल ओसवाल ने 2,300 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। (यह टारगेट बोनस इश्यू से पहले का है।)
वहीं, जेफरीज़ और मोतीलाल ओसवाल ने आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों को भी खरीदने की सलाह दी है। जेफरीज़ ने इसके लिए 1,760 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है जबकि मोतीलाल ओसवाल ने 1,670 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है।
More From GoodReturns

IPO में पैसा लगाने की जल्दी? अलॉटमेंट का गणित और डेडलाइन जरूर जान लें

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

IPO की होड़: अभी दांव लगाएं या लिस्टिंग का इंतजार करें? जानें निवेश का सही गणित

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

निफ्टी वीकली एक्सपायरी: इन 5 गलतियों से बचें, वरना एक्सपायरी के दिन डूब सकता है आपका पैसा



Click it and Unblock the Notifications